अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर निशाना, कहा-पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए, नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे के मामले में सरकार को घेरा है। उन्होंने भाजपा के लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा, अयोध्या में लोगों के घर को उजाड़ा गया लेकिन उनको ठीक से मुआवजा नहीं दिया गया। गोरखपुर में विरासत गलियारा के नाम पर लोगों के घर उजाड़े गए।

पढ़ें :- CM योगी ने कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार आस्था को अपना व्यापार बना रही है। कॉरिडोर के नाम पर विरासत को खत्म करने का काम किया जा रहा है। कारोबार या किसी भी प्रकार के आयोजन लोगों को आपस में जोड़ते हैं। मेल और पर्व लोगों को खुशियां देते हैं लेकिन ये लोग किसी की खुशियां नहीं देख सकते। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि, भाजपा सरकार में सभी अवैध काम हो रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा, जानकारी मिल रही है कि पूरे प्रदेश के ट्रीटमेंट प्लांट बंद कर दिए गए हैं। नालों का पानी और गंदगी सीधे नदियों में डाली जा रही है। बुंदेलखंड की नदियों को इतना खोद दिया गया है कि हर जिले में सड़क पर, खेत के किनारे टीले बने हुए हैं।

भाजपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, सरकार आस्था के नाम पर सिर्फ वोट लेना जानती है लेकिन काम कुछ नहीं करती है। सात हजार करोड़ से गोरखपुर के लिए एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। लेकिन, कांवड़ियों के लिए एक हजार करोड़ से कॉरिडोर नहीं बना पाई। मुख्यमंत्री ने अपने घर के लिए तो काम किया। लेकिन, कांवड़ियों के लिए कुछ नहीं किया।

 

पढ़ें :- अंबेडकरनगर में पूर्व CMO के कमरे में मिले 22 लाख कैश, सभी बंद हो चुके 1000 और 500 की हैं नोटों की गड्डियां

Read More at hindi.pardaphash.com