बिजनौर। सावन की शुरूआत होने में महज कुछ दिन शेष है। सावन शुरू कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो जाती है। कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने गंगनहर पटरी मार्ग को देखा। इसके साथ ही अधिकारियों से कांवड़ यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों पर भी चर्चा की।
पढ़ें :- अंबेडकरनगर में पूर्व CMO के कमरे में मिले 22 लाख कैश, सभी बंद हो चुके 1000 और 500 की हैं नोटों की गड्डियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को नगीना के गांव हुरनंगला पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सैनी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। भूरापुर गांव में हेलीपेड बनाया गया था। उक्त कार्यक्रम के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया।
आस्था के सम्मान और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने आज जनपद गाजियाबाद से बिजनौर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया।
महाराज जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं… pic.twitter.com/5enRfpmWOw
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) July 7, 2025
पढ़ें :- UP News : कांग्रेस कार्यालय में महिला से किया रेप, कलमा पढ़ने का दबाव बनाया,पीड़िता बोली- वो मुझे चाकू मारने की कोशिश
उन्होंने आस्था के सम्मान और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जनपद गाजियाबाद से बिजनौर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
बता दें कि कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। बिजनौर में बाकायदा ट्रैफिक प्लान बन चुका है। यहां 20 जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इन प्वाइंट पर यातायात पुलिस के 90 सिपाही तैनात कर दिए गए हैं। नौ जुलाई की शाम से डायवर्जन लागू होने की संभावना है।
Read More at hindi.pardaphash.com