फिल्म रामायण में दसरथ बने टीवी के राम ,दीपिका ने कहा अगर आपने राम का रोल किया है, तो ……

रणबीर की कपूर कि फिल्म रामायण  का टीजर  रिलीज हो गया है  फैंस को काफी पसंद भी आया है। अब  रामानन्द सागर के धारावाहिक रामायण में भगवान राम के रोल से फ़ेमस हुए एक्टर अरुण गोविल जो कि इस फिल्म में दसरथ का रोल प्ले किए हैं उन्हे लेकर दीपिका चिखलिया ने अपना फीडबैक  दिया है। आइए जानते है दीपिका ने क्या कुछ कहा है

पढ़ें :- कपिल शर्मा के कैफे में मिलती हैं 20 अनूठी डिश, 786.19 रुपये में है सबसे सस्ता नाश्ता

दसरथ बने हैं अरुण गोविल

रामायण फिल्म में अरुण गोविल दसरथ का  रोल प्ले कर रहे हैं। भले ही हम लोग अरुण को राम के रूप में देखें हैं अब कुछ फैंस के लिए ये मुश्किल टास्क होगा। वहीं दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा कि  रामायण फिल्म के लिए मुझे कोई भी रोल ऑफर नही किया गया था। अगर वो करते भी तो मै न करती क्यूंकि मै रामायण में माँ सीता  का रोल कर चुकी हूँ। अब और  मुझे कुछ और नही चाहिए। अब मेरे लिए रामायण में कुछ करने के लिए बचा ही नही है।

अरुण के दसरथ के रोल पर क्या बोली दीपिका

दीपिका ने कहा कि मै उन्हे राम और खुद सीता की रोल में देखना पसंद करती हूँ। खैर वो उनकी मर्जी लेकिन एक इंसान को एक मजबूत किरदार को कभी नही तोड़ना चाहिए। अगर आपने राम का रोल किया है, तो फिर आप ही राम हैं.

पढ़ें :- Panchayat 5: नीना गुप्ता ने पंचायत 5 को लेकर किया बड़ा खुलासा

 

रिपोर्ट – आकांक्षा उपाध्याय 

 

 

 

पढ़ें :- Son Of Sardaar 2 का नया गाना पहला तू दूजा तू रिलीज, हुक स्टेप ने खींचा सबका ध्यान…

Read More at hindi.pardaphash.com