मुंबई। फिल्मी दुनिया में अभिनेता हो य अभिनेत्री सब के जन्मदिन को खास माना जाता है। वैसे से जन्मदिन सब का खास ही होता है। वहीं आज रणवीर सिंह अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर रणवीर ने अपने फैंस को खुश करने के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। बतादें कि रणवीर सिंह के जन्म दिन में उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। ये रणवीर सिंह के फैन्स के लिए उनके जन्म दिन का एक बड़ा तोहफा है। इस टीजर में रणवीर सिंह दमदार अंदाज में नजर आए हैं। टीजर सामने आने के बाद फैंस रणवीर की इस फिल्म के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।और अब सिनेमाघर में आने का इंतजार कर रहें हैं।
पढ़ें :- Weapon Trailer Release: एक्शन से भरपूर फिल्म “वेपन” का ट्रेलर लॉन्च, रहस्यमय व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आये सत्यराज
बताते चले कि 2 मिनट 39 सेकंड के टीजर की शुरुआत आर माधवन के वॉइस ओवर से होती है। टीजर में ये पता चलता है कि फिल्म की कहानी एक secret mission की कहानी है। टीजर में फिल्म की बाकी कास्ट भी नजर आई है। जिसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल के भी लुक नजर आए हैं। बताते चले कि फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
इस फिल्म में अक्षय खन्ना के होने से फिल्म् काफी प्रभावित होगी। फिल्म के टीजर में रणवीर सिंह के शानदार व दमदार अदाकारी दिखाई है। वहीं इस फिल्म के टीजर में माधवन कोट-पैंट पहने और गंजे लुक में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा टीजर में अक्षय खन्ना का लुक भी काफी शानदार लगा है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में एक बड़ी starcast नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में यामी गौतम का रहना होगा। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह बड़े बालों में दिखाई दे रहे हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com