Russia Approves Taliban Government: रूस ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुरुवार को अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है। इस कदम से वर्ल्ड पॉलिटिक्स में फेर-बदल देखा जा सकता है। बता दें कि तालिबान को मान्यता देने वाला रूस दुनिया का प्रथम देश है। मॉस्को में मौजूद अफगानिस्तान दूतावास में नया सफेद रंग का झंडा लहराता हुआ देखा गया है।
कब आया था तालिबान?
अफगानिस्तान में साल 2021 में तालिबानी सरकार आई थी। इसके बाद अब रूस ने पहली बार इस सरकार को मान्यता दी है। इस पर रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है और कहा है कि हम मानते हैं कि इस्लामी अमरित अफगानिस्तान की सरकार को आधिकारिक मान्यता देना हमारे देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक द्विपक्षीय सहयोग का प्रोत्साहन देगा। वहीं, रूस की न्यूज एजेंसी में TASS द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में अफगान दूतावास से पूर्व सरकार का झंडा हटाया जा चुका है और नया झंडा देखा गया है।
ये भी देखें: किसे है धर्म-जाति पूछने का अधिकार? कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद पर क्या बोले पूर्व DGP भानु प्रताप
Current Version
Jul 04, 2025 13:42
Edited By
Namrata Mohanty
Reported By
Namrata Mohanty
Read More at hindi.news24online.com