भारत में Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस इनके चाइनीज वेरिएंट्स के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को आज (3 जुलाई) को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट को Oppo के भारत में सोशल मीडिया हैंडल्स और ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ टीजर दिए हैं। इसके अलावा कुछ लीक से इनके स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है।
भारत में इन स्मार्टफोन के प्राइसेज की कंपनी ने जानकारी नहीं दी है। चीन में Oppo Reno 14 5G के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 2,799 (लगभग 33,400 रुपये) के प्राइस पर लाया गया है। Reno 14 Pro 5G के 1 2GB + 256 GB वाले वेरिएंट का चीन में प्राइस CNY 3,499 (लगभग 41,800 रुपये) का है। Reno 14 5G सीरीज की भारत बिक्री भारत में ई-कॉमर्स साइट्स Amazon और Flipkart के जरिए की जाएगी। इसके अलावा ये स्मार्टफोन्स चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध होंगे।
Oppo Reno 14 5G के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)
इस स्मार्टफोन सीरीज के चीन में चीन में पेश किए गए बेस वेरिएंट में 6.59 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन है। Reno 14 Pro 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हैं। Reno 14 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में Dimensity 8450 है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलते हैं। इस सीरीज के बेस वेरिएंट में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और Reno 14 Pro 5G में क्वाड रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। चीन में पेश किए गए Reno 14F 5G में 6,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Reno 14 Pro 5G में 6,200 mAh की बैटरी 50 W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है।
Read More at hindi.gadgets360.com