Stock market : निफ्टी एक बार फिर 25600 पर अटका, अब क्या हो आगे की रणनीति? – stock market nifty once again stuck at 25600 what should be the future strategy now

Market trend : निफ्टी फिर 25,600 के पास अटक गया है। आज यह ऊपरी स्तरों से 200 अंक फिसला है और 25400 के नीचे आ गया है। सेंसेक्स भी अपने हाई से करीब 700 अंक लुढ़का है। बैंक निफ्टी में ज्यादा गिरावट है। ये करीब 1 फीसदी नीचे है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी है। सुस्त बाजार में मेटल शेयर चमके हैं। मेटल इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। टाटा स्टील और JSW स्टील दो से तीन फीसदी चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। वही रियल्टी, डिफेंस , सरकारी बैंक और NBFCs में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है।

टायर शेयरों की चाल में तेजी है। बालकृष्ण इंडस्ट्रीज 3 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। अपोलो और JK टायर भी 2-4 फीसदी भागे हैं। सीमेंट शेयरों का जोड़ भी मजबूत है। अल्ट्राटेक करीब 2.5 फईसदी चढ़कर लाइफ हाई पर कारोबार कर रहा है। उधर डालमिया भारत और रैम्को सीमेंट भी 52 हफ्तों के ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। JK लक्ष्मी सीमेंट भी करीब 4 फीसदी भागा है।

ऐसे में बाजार की आगे की चल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी आखिरकार 10 DEMA की ओर बढ़ा है। लेकिन निफ्टी एक बार फिर 25,600 का स्तर पार नहीं कर पाया। आज बैंक निफ्टी ने गिरावट को लीड किया है। मिडकैप में आज भी दबाव दिखा है।

बाजार: क्या लगता है?

फिलहाल बाजार की मौजूदा चाल डाउनट्रेंड नहीं है। 25000 के नीचे फिसलने के बाद ही मंदी का ट्रेंड बनेगा। ऑटो बिक्री के आंकड़ों से थोड़ा धक्का लगा है। पहली तिमाही के अर्निंग सीजन से काफी उम्मीदे हैं। अब तक ये एक होप रैली रही है। अब डेटा से सपोर्ट मिलना जरूरी है।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट जोन 25,350-25,400 है। इसके लिए सबसे अहम सपोर्ट 25,150-25,200 पर है। गिरावट में जुलाई की मंथली कॉल काम कर सकती है। इंट्रा-डे में दोनों तरफ की ट्रेड काम कर रही है। सुबह 25,600 पर बिकवाली का ट्रेड कारगर रहा।

Indusind Bank News: Goldman Sachs की रिपोर्ट के बाद इंडसइंड बैंक करीब 2% टूटा, जानिए क्या है इस स्टॉक पर ब्रोकरेज की राय

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी पर रणनीति की बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि 56,800 का स्तर बैंक निफ्टी के लिए मेक ऑर ब्रेक लेवल है।56,800 टूटा तो अगला सपोर्ट 56,500 पर होगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Read More at hindi.moneycontrol.com