महाराष्ट्र सरकार ने त्रिभाषा नीति को लागू करने का फैसला किया रद्द, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया ये ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार अपने ही फैसले पर बैकफुट पर आ गयी है। त्रिभाषा नीति को लागू करने को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 16 अप्रैल और 17 जून को जारी किए गए दोनों आदेशों को रद्द कर दिया है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि, इस मुद्दे पर ​पुनर्विचार के लिए समिति बनाई जाएगी। ये दोनों ही आदेश स्कूल में हिंदी को अनिवार्य करने से जुड़े थे।

पढ़ें :- महाराष्ट्र सरकार ने छह परिवारों को मुआवजा देने का किया ऐलान, जिन्होंने पहलगाम हमले में अपनों को खोया

दरअसल, महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध हो रहा था। उद्धव ठाकरे के साथ राज ठाकरे और शरद पवार ने भी इस नीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। हालांकि, अब इसे महाराष्ट्र सरकार ने रद्द करने का फैसला लिया है।

बता दें कि उद्धव ठाकरे ने 5 जुलाई को बड़े आंदोलन का ऐलान किया था। इस आंदोलन में शरद पवार और राज ठाकरे भी शामिल हो सकते थे। ठाकरे ने कहा था, हम हिंदी के खिलाफ नहीं लेकिन इसे थोपने वाली शक्ति के खिलाफ हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com