केएल राहुल ने इंग्लैंड में स्थापित किया नया कीर्तिमान, निकले वीरेंद्र सहवाग से आगे

KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच में पहला टेस्ट मैच लीड्स के मैदान पर जारी है। भारतीय टीम की दूसरी पारी में सीनियर खिलाड़ी केएल राहुल गिरते विकेट्स के बीच में टीम इंडिया के एक छोर को संभाला। सिर्फ ये ही नहीं हाफ सेंचुरी लगाते ही केएल राहुल ने इंग्लैंड में बड़ा कीर्तिमान भी रच दिया है। केएल राहुल के बल्ले से निकले रनों के चलते उन्होंने इंग्लिश पिच पर एक खास कारनामा कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को भी पछाड़ दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बीच में आई खबर, शुभमन गिल नहीं इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

KL Rahul ने गिरते विकेट के बीच लगाई हाफ सेंचुरी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल राहुल (KL Rahul) को बतौर सीनियर प्लेयर देखा रहा है, तो खिलाड़ी ने गिरते विकेट्स के बीच में एक अच्छी पारी भी खेली है। केएल की पारी को देखकर कमेंटेटर्स ने उनकी तुलना ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ से कर दी। केएल राहुल ने 86 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगा दी है।

लीड्स की दूसरी पारी में केएल राहुल सेंचुरी के करीब हैं। रिपोर्ट लिखे जाने तक केएल राहुल ने 157 गेंदों में 72 रन बनाए हैं। इसमें 9 चौके शामिल हैं। बताते चलें कि पहली पारी में केएल हाफ सेंचुरी से चूक गए थे। उन्होंने पहली पारी में 78 गेंदो में 42 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 8 चौके लगाए हैं।

KL Rahul ने वीरेंद्र सहवाग को छोड़ा पीछे

लीड्स टेस्ट में केएल राहुल के हाफ सेंचुरी लगाते ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। केएल राहुल भारतीय सलामी बल्लेबाज के तौर पर 50 से ज्यादा स्कोर SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ बनाने वाले दूसरे भारतीस ओपनर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा था। सहवाग ने 9 हाफ सेंचुरी 49 इनिंग में बनाई हैं, जबकि केएल राहुल ने ये रिकॉर्ड 42 पारियों में हासिल कर लिया है।

SENA देशों में भारतीय ओपनर के सर्वाधिक 50+ स्कोर

19: सुनील गावस्कर (57 पारी)
9: केएल राहुल (42 पारी)
9: वीरेंद्र सहवाग (49 पारी)
9: मुरली विजय (42 पारी)

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार हैं KL Rahul के आंकड़े

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार है। उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ अब तक 14 मैचों में 1069 रन बनाए हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने तीन सेंचुरी भी लगाई हैं। वहीं, अगर टेस्ट की बात करें, तो उन्होंने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू किया था। खिलाड़ी अब तक टीम इंडिया के लिए 58 टेस्ट खेल चुके हैं। जिसमें खिलाड़ी ने 3257 रन बनाए हैं। इसमें 8 सेंचुरी और 17 हाफ सेंचुरी शामिल हैं।

देखिए पोस्ट-

ईशान किशन ने विरोधी टीम के लिए किया डेब्यू, इंग्लैंड में ठोक दी हाफ सेंचुरी

Read More at hindi.cricketaddictor.com