Assembly Bypoll: आज चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में वोटिंग जारी, मतगणना 23 जून को

Assembly Bypoll: आज 19 जून को सुबह से देश के चार राज्यों की 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में वोटिंग जारी है। जिसमें पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं, जबकि गुजरात की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ये सीटें अलग-अलग कारणों के चलते खाली हुई थीं। गुरुवार को मतदान के बाद 23 जून को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- Video: ‘मेरी बच्ची हॉस्पिटल में भर्ती है, प्लीज मुझे घर खाली करने के लिए थोड़ा वक्त दो…’ प्लेन क्रैश के शिकार रेजिडेंट डॉक्टर ने रोते-गिड़गिड़ाते लगाई गुहार

दरअसल, पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन और पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन से खाली हुई थी। गुजरात की कादी सीट करसनभाई पंजाभाई सोलंकी के निधन, तो विसावदर सीट आप विधायक भयानी भूपेंद्रभाई गंदूभाई के इस्तीफे से रिक्त हुई थी। केरल की नीलाम्बुर विधानसभा सीट भी खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया था।

विधानसभा उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

विसावदर विधानसभा सीट: 12.10% मतदान

कडी विधानसभा सीट: 9.05% मतदान

पढ़ें :- ‘तबाही का मंजर दुखद है… ‘ प्लेन क्रैश वाली जगह के दौरे के बाद PM मोदी का छलका दर्द

नीलांबुर विधानसभा सीट: 13.15% मतदान

लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट: 8.50% मतदान

कालीगंज विधानसभा सीट: 10.83% मतदान

Read More at hindi.pardaphash.com