नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। अब 7 दिन बाद आज, यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। इस बात की जानकारी परिवार ने प्रेस नोट जारी कर दी है।
पढ़ें :- VIDEO-एक्ट्रेस खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड वेदांग रैना का प्राइवेट वीडियो लीक, गुस्से से तमतमाए फैंस
संजय कपूर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे दिल्ली के लोधी रोड श्मशान भूमि में होगा। इसके बाद उनकी प्रेयर मीट सेरेमनी 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे होगी। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर, बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान भी मुंबई से निकल चुके हैं।
प्रेयर मीट में करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम
संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक नोट जारी कर प्रेयर मीट की जानकारी दी है। जिसमें लिखा गया है, जिन लोगों ने नाम का ध्यान किया, और मेहनत से जीवन बिताया, नानक कहते हैं उनके चेहरे उज्जवल होते हैं और अनेक लोग उनके साथ मुक्ति पाते हैं।
पढ़ें :- PM नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया कपूर फैमिली का स्वागत, तस्वीर हुई वायरल
प्रेयर मीट के आखिर में संजय कपूर के माता-पिता, पत्नी प्रिया के साथ-साथ चारों बच्चों कियान, समायरा, सफीरा और अजारियस का भी नाम है।
Read More at hindi.pardaphash.com