नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज जन्मदिन है। उन्होंने न सिर्फ राजनीति में पहचान बनाई है, बल्कि पढ़ाई में भी उनका सफर काफी खास रहा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत और विदेश के नामी कॉलेजों से पढ़ाई की है। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें कई बार अपनी पढ़ाई का तरीका और जगह बदलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डिग्रियां हासिल कीं। आइए जानते हैं, राहुल गांधी कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां-कहां से पढ़ाई की है।
पढ़ें :- कांग्रेस ने दशकों तक OBC समाज को सिर्फ वोटबैंक समझा, कभी हक नहीं दिया: केशव मौर्य
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे एक बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता राजीव गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और मां सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के पोते हैं। उनका बचपन राजनीतिक माहौल में बीता, लेकिन परिवार को मिली जिम्मेदारियों और सुरक्षा चिंताओं के चलते उनका जीवन आम बच्चों से अलग रहा।
Read More at hindi.pardaphash.com