दिल्ली से रायपुर आई इंडिगो फ्लाइट का दरवाजा अटका, 40 मिनट तक फंसे रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट  (Swami Vivekananda Airport) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुधवार को दिल्ली से आई इंडिगो की फ्लाइट (Indigo flight) का दरवाजा अटक गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट लैंड करने के बाद यात्री आंधा घंटा तक फंसे रहे।

पढ़ें :- तूफान में फंसे भारत के विमान की मदद से पीछे हटा पाकिस्तान, एक बार फिर की नापाक हरकत

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट के गेट में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसकी वजह से दरवाजा अटक गया था। जिसके बाद इंजीनियर को बुलाया गया। फिर दरवाजा को ठीक कर खोला गया।

आपको बता दें कि करीब 40 मिनट तक गेट लॉक रहा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक चातुरी नंद और रायपुर महापौर मीनल चौबे समेत 35 से ज्यादा लोग सवार थे। बताया जा रहा कि टेक्निकल इशू के चलते इंडिगो फ्लाइट (Indigo flight) का गेट लॉक हुआ था। 40 मिनट की भारी मशक्कत के बाद गेट खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह फ्लाइट दिल्ली से रायपुर (Delhi to Raipur) पहुंचकर 2.25 बजे लैंड हुई थी।

Read More at hindi.pardaphash.com