कांग्रेस ने दशकों तक OBC समाज को सिर्फ वोटबैंक समझा, कभी हक नहीं दिया: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, पिछड़े वर्ग के लोग जानते हैं कि पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस और राहुल गांधी, सपा बहादुर अखिलेश यादव,राजद एंड कंपनी सिर्फ धोखा हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर देश का भरोसा हैं।

पढ़ें :- ‘पाकिस्तान की अपील पर भारत ने रोका था ऑपरेशन सिंदूर…’ट्रंप से बोले PM मोदी

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस ने दशकों तक OBC समाज को सिर्फ वोटबैंक समझा, कभी हक नहीं दिया। मोदी सरकार ने वो सब किया जिसका इंतज़ार आज़ादी के बाद से था-जातिगत जनगणना,OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा, NEET सहित सभी क्षेत्रों में OBC आरक्षण ठोस लाभ। आज मोदी फोबिया से ग्रसित ढोंगियों की असलियत उजागर है। पिछड़े वर्ग के लोग जानते हैं कि पिछड़ों की विरोधी कांग्रेस और राहुल गांधी, सपा बहादुर अखिलेश यादव, राजद एंड कंपनी सिर्फ धोखा हैं-वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर देश का भरोसा है। विकसित भारत, शिक्षित भारत, गरीब होंगे अमीर, बदल रही है, देश की तस्वीर।

उन्होंने आगे लिखा, जब भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर में आतंक का सफाया कर रही थी, तब कांग्रेस और राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे थे। उनकी बयानबाज़ी सेना के शौर्य का अपमान थी। आज PM नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया-भारत ने कभी कोई मध्यस्थता स्वीकार नहीं की। भारत गोली का जवाब गोले से, ड्रोन का जवाब ब्रह्मोस से देता है… और देगा। कांग्रेस अब देशवासियों को मुंह दिखाने लायक नहीं रही! देश को सेना और सेना के शौर्य एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व है। परंतु कांग्रेसियों की पाकिस्तान परस्ती पर शर्म आती है।

 

पढ़ें :- 600 करोड़ कूड़ा प्रबंधन घोटाले के आरोप की लोकायुक्त परिवाद, अमिताभ ठाकुर ने लगाया गंभीर आरोप

Read More at hindi.pardaphash.com