आज के समय में फैशन सिर्फ नए कपड़े खरीदने का नाम ही नहीं रह गया है. फैशन को लोग अब काफी सीरियस लेने लग गए हैं. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब लोग काफी समझदारी से शॉपिंग करते हैं. वहीं आजकल लोगोंं की इसी शॉपिंग का हिस्सा थ्रिफ्टिंग यानी सेकंड हैंड या प्री लव्ड कपड़ों को दोबारा नए तरीके से तैयार करके पहनाना भी बन गया है.

अगर आप सोचते हैं कि थ्रिफ्टिंग सिर्फ पुराने आउटडेटेड या इस्तेमाल किए गए कपड़ों तक ही सीमित है. तो ऐसा नहीं है थ्रिफ्टिंग अब सिर्फ एक आउटडेटेड ट्रेंड नहीं बल्कि एक सस्टेनेबल स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी है. आजकल लोग थ्रिफ्टिंग से अपने वॉर्डरोब को इको फ्रेंडली और ट्रेंडी अपग्रेड कर रहे हैं. ऐसे में चलिए आज हम भी आपको बताते हैं थ्रिफ्टिंग के ऐसे टिप्स जो काफी इको फ्रेंडली होने के साथ ही लोगों की पसंद भी बनता जा रहा है.

सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में चल रहा थ्रिफ्टिंग

अब थ्रिफ्टिंग सिर्फ स्टोर्स और बाजारों तक सीमित नहीं है. थ्रिफ्टिंग अब आप इंस्टाग्राम पेज, व्हाट्सएप ग्रुप और कई थ्रिफ्टिंग वेबसाइट्स के माध्यम से भी कर सकते हैं. यहां आपको कई बेहतरीन ब्रांड और यूनिक पीस मिल जाएंगे. थ्रिफ्टिंग के जरिए आपको काफी किफायती दामों में अपने अनुसार पीस भी मिल जाएंगे.

थ्रिफ्टिंग सिर्फ शॉपिंग ट्रेंड नहीं, सस्टेनेबिलिटी का भी तरीका

सोशल मीडिया के इस जमाने में अब थ्रिफ्टिंग सिर्फ एक शॉपिंग ट्रेंड नहीं रह गया है. बल्कि यह वेस्ट को कम करने और पर्यावरण को बचाने का तरीका भी बन गया है. इसमें आप कपड़े एक्सचेंज इवेंट्स, कम्युनिटी थ्रिफ्ट डे जैसे इवेंट्स में हिस्सा लेकर अपने फैशन को कूल बनाने के साथ ही इको फ्रेंडली कदम भी उठा सकते हैं.

ऑनलाइन थ्रिफ्टिंग के समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऑनलाइन थ्रिफ्टिंग करते हैं तो आपको कई चीजों का ध्यान रखने की भी जरूरत होती है. ऑनलाइन थ्रिफ्टिंग करते समय आप अपनी साइज और जरूरत के अनुसार ही कपड़े खरीदें. इसके अलावा आप ऑनलाइन सेलर्स को सवाल पूछने से कतराएं नहीं. ऑनलाइन थ्रिफ्टिंग के समय आप ऑनलाइन सेलर्स से कपड़ों की कंडीशन के बारे में भी पूछ सकते हैं.

पुराने कपड़ों को दें नया ट्विस्ट

थ्रिफ्टिंग का असली मजा तब है जब आप किसी पुराने ड्रेस को अपने अंदाज में नया रूप देते हैं. इसके लिए आप जरूरत पड़ने पर अपने पुराने कपड़ों को टेलर से फिटिंग भी करवा सकते हैं. इसके अलावा अपने पुराने कुर्ते जैसी चीजों को क्रॉप टॉप में भी बदल सकते हैं यह आपके पुराने कपड़ों को एक नया ट्विस्ट देगा.

आज की जरूरत क्यों बन रहा है थ्रिफ्टिंग

आजकल लोग थ्रिफ्टिंग को काफी जरूरी समझने लगे हैं. दरअसल आब लोगों का मानना है कि हर बार नया कुछ खरीदना ही जरूरी नहीं होता है. कई बार पुरानी चीजों में भी नया स्टाइल छुपा होता है. ऐसे में अगली बार जब आपको अपनी अलमारी रिफ्रेश करनी हो तो माॅल नहीं बल्कि आप थ्रिफ्टिंग स्टोरी चुन सकते हैं. थ्रिफ्टिंग से आपका स्टाइल भी चमकेगा साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी बेहतरीन होगा.

ये भी पढ़ें- गोद में लैपटॉप रखकर काम करने वाली लड़कियां सावधान! इनफर्टिलिटी का है खतरा

Read More at www.abplive.com