Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना फ्लाइट कैंसिल हो रही है। मंगलवार को भी एक के बाद एक करीब 7 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी से यात्री भी घबरा रहे हैं। अगर जल्द ही एअर इंडिया ने इसका समाधान नहीं किया तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मंगलवार को ये उड़ानें हुई रद्द
एअर इंडिया की मंगलवार को दो उड़ानें कैंसिल की गई हैं। इनमें एक अहमदाबाद से लंदन और दूसरी दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी। दोनों प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया। एअर इंडिया ने लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल किया है। इसके अलावा दिल्ली से पेरिस और सैन फ्रासिस्को से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को कैंसिलकिया गया है। इसी तरह दिल्ली और मुंबई से विदेश के लिए उड़ान भरने को तैयार खड़ी एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल कर दिया गया।
यात्री को आ रही दिक्कत
एअर इंडिया में आ रही दिक्कतें को लेकर यात्री भी बहुत परेशान हो रहे हैं। फ्लाइट रद्द होने से सबसे ज्यादा यात्रियों को दिक्कत आ रही हे। यात्री इसे लेकर कई बार एअर इंडिया शिकायत भी कर चुके हैं। फिलहाल एअर इंडिया की तरफ से यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और टिकट रद्द करने पर फुल रिफंड का ऑफर कर दिया गया है।
12 जून को लंदन जाने के दौरान क्रैश हुआ था प्लेन
बता दें कि 12 जून को एयर इंडियाका बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 प्लेन अहमदाबाद से लंदन जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 279 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोग इस विमान हादसे में मारे गए और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व विजय रूपाणी की भी मौत हुई थी।
Read More at hindi.news24online.com