European Union : यूरोपीय संघ ने रूसी ऊर्जा पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए कदम उठाए हैं। यूरोपीय संघ ने रूस से गैस आयात पर पूरी तरह रोक लगाने की योजना तैयार कर ली है, जिसका प्रस्ताव 17 जून को प्रस्तुत किया जाएगा। खबरों के अनुसार, प्रस्तावित नियमों के तहत कंपनियों को अपने रूसी गैस अनुबंधों की पूरी जानकारी यूरोपीय आयोग को देनी होगी। इस प्रस्ताव का उद्देश्य 2027 के अंत तक रूसी गैस आयात समाप्त करना और नए अनुबंधों पर 2024 के अंत तक प्रतिबंध लगाना है।
पढ़ें :- US Tariffs : ट्रंप की तख्ती और आधिकारिक दस्तावेज में टैरिफ की दरों में दिखा अंतर, जानें भारत पर जवाबी टैरिफ लगने का ताजा अपडेट
आयोग के आंतरिक दस्तावेज़ के अनुसार, कंपनियों को अनुबंध की अवधि, वार्षिक मात्रा, गंतव्य शर्तें और अनुबंध की तारीख जैसे विवरण देने होंगे। साथ ही, गैस आयातकों को यह भी प्रमाण देना होगा कि उनकी आपूर्ति रूसी मूल की नहीं है। ।प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि 2026 से EU के एलएनजी टर्मिनलों पर रूसी कंपनियों को सेवाएं देना बंद कर दिया जाएगा, जबकि दीर्घकालिक अनुबंधों के लिए अंतिम तारीख 2027 के अंत तक होगी।
Read More at hindi.pardaphash.com