PM Modi reached the site of Ahmedabad plane crash: प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अहमदाबाद में AI-171 विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दुर्घटना में विमान में सवार 12 चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में हादसे के पीड़ितों से भी मुलाकात की।
पढ़ें :- करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय का इंग्लैंड में निधन, पोलो खेलते वक्त आया था हार्टअटैक
प्रधानमंत्री मोदी AI-171 विमान दुर्घटना में घायलों से मिलने अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचे। गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे। विमान दुर्घटना के पीड़ितों से मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद सिविल अस्पताल से रवाना हुए। इसके बाद उन्होंने एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल का दौरा किया और जमीनी स्थिति का आकलन किया।
Read More at hindi.pardaphash.com