VIDEO- आमिर खान ने मुंबई की सड़कों पर बनाया वड़ा पाव, आप भी नोट कर लें रेसिपी, मिलेगा एकदम देसी स्वाद

 

पढ़ें :- आमिर खान की फिल्मों को चीन में खूब चला सिक्का, पीके, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म ने किया करोड़ों का कारोबार

मुंबई। वड़ा पाव महाराष्ट्र का सबसे पॉपुलर स्ट्रीट फूड है, खासतौर पर ये मुंबई में सबसे ज्यादा खाया जाता है। मुंबई जायें और वहां वड़ा पाव न खाया तो कुछ नहीं खाया यह खाने में जितना टेस्टी है, बनाने में भी उतना ही आसान है। इसमें आलू को मसालों व घी से सेक कर इसके गोल अकार बना कर बेसन के घोल में डुबोकर फ्राई किया जाता है, और फिर उसे पाव के बीच में रखकर खाया जाता है। सुन कर तो मुह में पानी ही आ जाता है।

बताते चले कि अभी हाल ही में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मुंबई की सड़कों पर खुद वड़ा पाव बनाते नजर आ रहे हैं आमिर खान का वड़ा पाव बनाते वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। मुंबई स्टाइल वड़ा पाव बनाने की आसान रेसिपी में मसालेदार आलू, बेसन का घोल का उपयोग होता है।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान मुंबई की सड़कों पर खुद वड़ा पाव बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो बड़े प्यार और सादगी से तले हुए वड़ा को पाव में भरकर सर्व करते हैं। लोगों को उनका यह अंदाज बहुत पसंद आया है। मुंबई के स्ट्रीट फूड में वड़ा पाव का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। अगर आप भी सोच रहे हैं कि “मुंबई आमिर खान स्टाइल वड़ा पाव” घर पर कैसे बनाया जाए, तो आज हम आपके लिए इसकी आसान रेसिपी लेकर आए हैं, वो भी बिल्कुल स्ट्रीट फूड जैसे स्वाद वाली तो आइए बनाते है वड़ा पाव साथ मे हरीमिर्च हरीधनिया पत्ती और लहसुन की चटनी आयेगा फुल मजा चाटते रह जायेंगे उगंली।

वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री

उबले आलू, मिक्स मसाला, तलने के लिए तेल और पाव, चटनी के लिए हरी मिर्च, हरा धनिया पत्ती, लहसुन के दाने।

पढ़ें :- Aamir Khan Video: मिस्टर परफेक्शनिस्ट मुंबई एयरपोर्ट पर की धांसू एंट्री

बनाने की विधि

सबसे पहले आलू को मसालों व घी से सेक कर इसके गोल अकार बना लेंगे इसके बाद बेसन के घोल में डुबोकर तेल में फ्राई किया जाता है, और फिर उसे पाव के बीच में रखकर हरी लहसुन की चटनी से सर्व करें मजा आजायेगा।

Read More at hindi.pardaphash.com