Ukraine Shot Down Russias Sukhoi : यूक्रेन ने मार गिराया रूस का सुखोई एसयू-35 , रूस को लगा बड़ा झटका

 Ukraine Shot Down Russias Sukhoi : लंबे समय से चल रही रशिया यूक्रेन जंग खतनाक होती जा रही है। दोनों तरफ से घातक हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। खबरों के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि उसने शनिवार सुबह कुर्स्कक्षेत्र में रूस के अत्याधुनिक सुखोई एसयू-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सेना ने टेलीग्राम मैसेंजर पर कहा कि शनिवार सुबह, सात जून 2025 को कुर्स्क दिशा में एक सफल वायुसेना अभियान के परिणामस्वरूप, एक रूसी एसयू-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया। हालांकि, यूक्रेन के इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। ऐसे में एसयू-35 लड़ाकू विमान का गिराया जाना रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

पढ़ें :- बंगाल के मोम म्यूजियम में सुनीता विलियम्स की प्रतिमा स्थापित, तैयार करने में लगे दो महीने

सुखोई एसयू-35 नई पीढ़ी का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। एसयू-35 रूस के सबसे उन्नत विमानों में से एक है, जिसे हवाई श्रेष्ठता और सटीक हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। एसयू-27 से विकसित एसयू-35 लड़ाकू विमान में उन्नत एवियोनिक्स, थ्रस्ट-वेक्टरिंग के साथ शक्तिशाली ्रएएल-41एफ1एस इंजन लगा हुआ है, जो इसे मैक 2.25 की टॉप स्पीड तक उड़ा सकता है। इसका इरबिस-ई रडार 400 किलोमीटर दूर तक के लक्ष्यों का पता लगा सकता है, जबकि इसके शस्त्रागार में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, गाइडेड बम और एंटी शिप हथियार शामिल हैं।

Read More at hindi.pardaphash.com