एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Hisense E7Q Pro को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस QLED TV की देश में ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्ट TV के फीचर्स और स्क्रीन के साइज के विकल्पों की जानकारी मिली है। इसे तीन स्क्रीन साइज – 55 इंच, 65 इंच और 100 इंच में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके पैनल में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और 3800:1 नेटिव कॉन्ट्रास्ट रेशियो है। Hisense E7Q QLED TV में 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ ही Game Mode Pro के एनेबल होने पर वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR) के लिए सपोर्ट हो सकता है।
Hisense का दावा है कि इस QLED TV को फ्लिकर-फ्री विजुअल्स के लिए AMD FreeSync Premium सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें एक फिल्ममेकर मोड भी है। यह Dolby Vision Atmos और Dolby Atmos ऑडियो-विजुअल एनहांसमेंट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इसमें 20 स्पीकर्स DTS:X ऑडियो के साथ दिए गए हैं। Hisense E7Q Pro में कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाले फीचर्स दिए गए हैं। इनमें AI 4K अपस्केलर और एनवायरमेंट के अनुसार कलर, कॉन्ट्रास्ट और क्लैरिटी को एडजस्ट करने वाला AI Picture प्रमुख हैं। इसके अलावा एंबिएंट लाइट के आधार पर ब्राइटनेस लेवल्स को बैलेंस करने वाला AI Light Sensor मिलेगा।
यह स्मार्ट टेलीविजन एक वॉयस कंट्रोल रिमोट के साथ होगा जिसमें बिल्ट-इन Alexa के साथ ही AirPlay शेयरिंग के लिए सपोर्ट मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए eARC सपोर्ट के साथ HDMI 2.1 पोर्ट, USB 2.0 पोर्ट, 3.5 mm हेडफोन जैक, एक कंपोजिट AV इनपुट पोर्ट, RF पोर्ट, SPDIF पोर्ट, एक ऑडियो इनपुट पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.0 के विकल्प होंगे। हालांकि, Hisense E7Q Pro के प्राइस के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट टेलीविजंस के मार्केट में Hisense की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Television, Dolby Atmos, Screen, Demand, Market, Hisense, Gaming, Features, Amazon, Technology, Hisense E7Q Pro QLED TV, Alexa, Resolution, Sale, Prices
संबंधित ख़बरें
Read More at hindi.gadgets360.com