
अल्काटेल वी3 सीरीज
Alcatel ने भारतीय बाजार में दमदार वापसी करते हुए तीन 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। फ्रेंच ब्रांड के ये तीनों फोन Alcatel V3 Series में पेश किए गए हैं, जिनमें Alcatel V3 Ultra, V3 Pro और V3 Classic शामिल हैं। ये फोन दमदार फीचर्स के साथ उतारे गए हैं, जिनमें स्टाइलस पेन का सपोर्ट मिलेगा। अल्काटेल के ये फोन खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए पेश किए गए हैं।
Alcatel V3 Ultra
इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में आता है। इसे ओसन ग्रे, हाइपर ब्लू और चैम्पागीन गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी पहली सेल 2 जून को दिन के 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flpkart पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसे 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।
इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2460 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फो न की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपेंड किया जा सकेगा।
इस फोन के बैक में 108MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5010mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन Android 15 पर बेस्ड कस्टमाइज्ड OS पर काम करेगा।
Alcatel V3 Ultra | Alcatel V3 Pro | Alcatel V3 Classic | |
डिस्प्ले | 6.78 इंच | 6.67 इंच | 6.67 इंच |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 6300 | MediaTek Dimensity 6300 | MediaTek Dimensity 6300 |
स्टोरेज | 6GB/8GB + 128GB | 8GB + 256GB | 4GB/6GB + 128GB |
कैमरा | 108MP + 8MP + 2MP, 32MP सेल्फी | 50MP + 5MP, 8MP सेल्फी | 50MP + QVGA, 8MP सेल्फी |
बैटरी | 5010mAh, 33W | 5010mAh, 33W | 5200mAh, 10W |
कीमत | 19,999 रुपये से शुरू | 17,999 रुपये | 12,999 रुपये से शुरू |
Alcatel V3 Pro और V3 Classic
इस सीरीज का प्रो मॉडल केवल एक ही 8GB रैम और 256GB स्टोरेज में आता है। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। इसे मैटालिक ग्रे और मैचा ग्रीन में खरीदा जा सकता है। इस फोन की खरीद पर भी 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वहीं, V3 Classic को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में आता है। इसे कॉस्मिक ग्रे और हालो ग्रीन में खरीदा जा सकेगा। फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।
ये दोनों फोन 6.68 इंच के IPS LCD डिस्प्ले के साथ आते हैं। फोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। फोन के प्रो मॉडल में Ultra मॉडल की तरह ही NXTPAPER टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। वहीं, Classic में यह फीचर नहीं मिलेगा। ये दोनों फोन बी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करते हैं।
अल्काटेल वी3 सीरीज
V3 Pro में 50MP का मेन और 5MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। वहीं, यह फोन Android 15 और साइड माउंडेड फिंगरप्रिंट के साथ आता है। इसमें भी 5010mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
V3 Classic के बैक में 50MP का मेन और एक 0.8MP का QVGA कैमरा मिलेगा। इसमें भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन 5200mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ-साथ Android 15 पर काम करता है। ये सभी फोन IP54 रेटिंग और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आते हैं।
यह भी पढ़ें –
Read More at www.indiatv.in