रांची । झारखंड में बीजेपी विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh) ने मंगलवार को एक एजेंसी से बातचीत में पंडित जवाहर लाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) और गांधी पर परिवार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी पर देश को धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी विधायक (BJP MLA) ने यही नहीं रुके देश के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया है। कहा जिसका खामियाजा आज भारत भुगत रहा है।
पढ़ें :- अजय राय ने पीएम पर कसा तंज, बोले- मोदी जी सुहागिन महिलाएं पूछ रही हैं जिसकी मांग में सिंदूर भरा, उनको कब मिलेगा इंसाफ?
बीजेपी विधायक सीपी सिंह (BJP MLA CP Singh) ने कहा,कि जब भारत को आजादी मिली और वह भारत और पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया। तब भारत में 300 से ज्यादा रियासतें थीं। सरदार वल्लभभाई पटेल (Sardar Vallabhbhai Patel) ने इन रियासतों को भारत में मिलाने का काम किया, क्योंकि उस समय एक मजबूत नेता थे, जिन्होंने हर रियासत को यह चुनने की आजादी दी कि वह भारत, पाकिस्तान या स्वतंत्र रहना चाहती है लेकिन, जम्मू-कश्मीर का मुद्दा पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथों में छोड़ दिया गया।
Ranchi, Jharkhand: BJP MLA CP Singh says, “When India gained independence and was divided into two parts — India and Pakistan — there were more than 300 princely states within India. Sardar Vallabhbhai Patel worked to integrate these states into India because there was a strong… pic.twitter.com/3nHxMMTe7a
— IANS (@ians_india) May 27, 2025
पढ़ें :- Indian Economy: जापान को पछाड़ भारत बना चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था; अब ये होगा अगला टारगेट
उन्होंने कहा कि जब पंडित नेहरू ने जम्मू कश्मीर की सीमा को अपने पास रखा था। उसका नतीजा ये हुआ है कि कबायली मुसलमानों ने कश्मीर पर चढ़ाई कर दी और हमारी सेना जब गई तो उसे पीछे धकलेने का काम किया। जम्मू कश्मीर तो हमारे पास रह गया, लेकिन पीओके पर वे कब्जा कर लिए। उन्होंने कहा कि अगर नेहरू चाहते तो ये पीओके भारत में रहता पाकिस्तान में नहीं जाता। पंडित नेहरू ने इतनी बड़ी भूल कर दी कि इसका खामियाजा आज भी भारत को भुगतना पड़ रहा है।
‘नेहरू-गांधी परिवार ने देश को दिया धोखा’
बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि ये सिर्फ एक ही मामला नहीं है ऐसे कई मामले आएंगे नेहरू और गांधी परिवार के जिसके कारण भारत और भारत की जनता भुगत रही है। भारत से इन लोगों को कोई लेना देना नहीं था। अगर लेना देना होता तो भारत के दो टुकड़े कभी नहीं होते।
Read More at hindi.pardaphash.com