LIVE Aaj ki Taaza Khabar: पहलगाम में आज स्पेशल कैबिनेट मीटिंग करेगी जम्मू-कश्मीर सरकार

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी के गुजरात दौरे से जुड़ी है। पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन गुजरात के गांधीनगर जाएंगे। जहां वे विकास गाथा के 20 साल पूरे होने पर जश्न में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। एक खबर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे से जुड़ी है। शाह दौरे के आखिरी दिन नांदेड़ पहुंचेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिल्ली में आज शाम 6 बजे राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार समारोह के दूसरे चरण का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रेसीडेंट द्रौपदी मुर्मू 62 व्यक्तियों को सम्मानित करेंगी। जम्मू-कश्मीर सरकार आज पहलगाम में कैबिनेट मीटिंग करेगी। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

 

—विज्ञापन—

Read More at hindi.news24online.com