पाकिस्तानियों की जालसाजी, अब अमेरिका में कर दिया बड़ा कांड; 2 गिरफ्तार

अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
Image Source : AP
अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

Pakistani Arrested In America: पाकिस्तानी कहीं भी रहें अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। बीते साल श्रीलंका में पाकिस्तानी नागरिकों को तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था अब अमेरिका से भी बड़ी खबर समने आई है। अमेरिका में 2 पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये लोग कई सालों से इस तरह की धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। दोनों ने कई विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कराने और यहां रहने में मदद की है।

अदालत ने तय किए आरोप

पाकिस्तानी नागरिक विदेशी लोगों को फर्जी तरीके से अमेरिका में दाखिला दिलाते थे और फर्जी वीजा दिलाते थे। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम अब्दुल हादी मुर्शिद (39) और मुहम्मद सलमान नासिर (35) हैं। इन दोनों पर टेक्सास की एक संघीय अदालत ने आरोप तय किए हैं। आरोपों में अमेरिका को धोखा देने की साजिश, वीजा धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश शामिल है। मुर्शिद पर अमेरिकी नागरिकता हासिल करने के लिए गैर कानूनी तरीके को अपनाने के आरोप भी लगाए गए हैं। 

यह भी जानें

टेक्सास के उत्तरी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी लीहा सिमोंटन ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ‘‘यह केवल पैसे के लिए नहीं था। इन पर आरोप है कि उन्होंने आव्रजन के लिए एक पूरा आपराधिक रैकेट तैयार किया है।’’ अभियोग के अनुसार, मुर्शिद और नासिर ने फर्जी नौकरी के आधार पर आवेदन कर अमेरिकी वीजा योजनाओं का लाभ उठाया। दोषी पाए जाने पर आरोपियों को 20 वर्ष तक की जेल हो सकती है, साथ ही मुर्शिद की अमेरिकी नागरिकता भी छीनी जा सकती है। (भाषा)

यह भी पढ़ें: 

चीन ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों से कहा ‘बांग्लादेश में शादी करना नहीं, विदेशी पत्नियों के चक्कर में मत पड़ो’

चीन-पाकिस्तान से भारत के रिश्तों पर अमेरिका ने जारी की बड़ी रिपोर्ट, किए कई अहम दावे

Latest World News

Read More at www.indiatv.in