Virat Kohli and Anushka Sharma reached Ayodhya Dham: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार 25 मई को अयोध्या धाम पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने महंत संजय दास जी महाराज से भी मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। दोनों ने यहां महंत से आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।
पढ़ें :- Video: विराट कोहली टेस्ट संन्यास के अगले दिन पहुंचे वृन्दावन, पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के अयोध्या आने को लेकर हनुमान गढ़ी के महंत संजय दास जी महाराज ने कहा, “विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आध्यात्म, संस्कृति, ईश्वर और सनातन धर्म से गहरा लगाव है। दोनों श्री राम, भगवान हनुमान, भगवान कृष्ण और सनातन धर्म के बहुत बड़े भक्त हैं। उन्होंने भगवान रामलला के दर्शन किए और फिर भगवान हनुमान से आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां आध्यात्म और पौराणिक चीजों पर भी चर्चा की।”
Ayodhya, UP: Indian cricketer Virat Kohli and his wife Anushka Sharma visited Ayodhya Dham, where they offered prayers at Ram Lalla and Hanumangarhi. During this, they also met Mahant Sanjay Das Ji Maharaj and took blessings. pic.twitter.com/fwavqHsAdB
— IANS (@ians_india) May 25, 2025
पढ़ें :- Virat Kohli Net Worth : विराट क्रिकेट के मैदान में पर चौके-छक्के लगाते हैं, बल्कि कमाई के बनाए कई रिकार्ड, जानें कितनी है संपत्ति?
इससे पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद भारतीय क्रिकेट विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जहां दंपति ने वृंदावन धाम में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। अनुष्का और विराट को प्रेमानंद महाराज का अनुयायी माना जाता है। बता दें कि विराट और अनुष्का अक्सर धार्मिक स्थलों पर जाते रहे हैं, जो उनके अध्यात्म को लेकर झुकाव को दर्शाता है।
Read More at hindi.pardaphash.com