राहुल गांधी ने एस जयशंकर पर साधा निशाना, कहा-हमारी विदेश नीति हो गई है ध्वस्त

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा? इससे पहले भी राहुल गांधी विदेश मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

पढ़ें :- आज हमें यह पूछना है, OBC, दलित और आदिवासी समुदायों की देश के सत्ता-संरचनाओं में क्या है भागीदारी : खरगे

कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमला बोलते हुए तीन सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि, क्या जेजे बताएंगे: भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ दिया गया है? पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा साथ क्यों नहीं दिया? ट्रम्प को भारत और पाकिस्तान के बीच “मध्यस्थता” करने के लिए किसने कहा? भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, मोदी जी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए। सिर्फ इतना बताइए: आतंकवाद पर आपने पाकिस्तान की बात पर भरोसा क्यों किया? ट्रंप के सामने झुककर आपने भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी? आपका ख़ून सिर्फ़ कैमरों के सामने ही क्यों गरम होता है? आपने भारत के सम्मान से समझौता कर लिया।

 

 

पढ़ें :- ‘पूर्वोत्तर ऊर्जा का पावरहाउस, हमारे लिए ‘अष्ट लक्ष्मी’…’ PM मोदी ने राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट का किया शुभारंभ

Read More at hindi.pardaphash.com