मयंक यादव (Mayank Yadav) जिस तेजी से आए उतनी ही तेजी से क्रिकेट की दुनिया से गायब होते हए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 में उनके नाम की ऐसी धूम मची जिस पर सवार होकर लखनऊ सुपर जाइनट्स ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया।
क्रिकेट के हल्कों में खबर फैल गई कि अब लखनऊ फ्रेंचाईजी के साथ ही भारतीय क्रिकेट के लिए भी मयंक यादव (Mayank Yadav) वरदान साबित हो सकते हैं। लेकिन अब ऐसा कुछ भी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि मयंक यादव आधे से ज्यादा वक्त चोटिल ही रहते हैं।
Mayank Yadav का सिर्फ 3 इंटरनेशनल मैचों में निकला दम

आईपीएल 2024 में अपने पहले ही मैच में उन्होंने (Mayank Yadav) 155.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सुर्खियां बटोरी थी। वे उमरान मलिक के बाद आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद डालने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इसी के चलते मयंक को अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में मौका दिया गया था। जहां उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट हासिल किये। इसके बाद उन्हें नवंबर 2024 से लेकर फरवरी 2025 तक होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी चुना जाना था। लेकिन घुटने में चोट की समस्या के कारण उनका नाम हटाया गया।
आईपीएल में Mayank Yadav ने फेंके सिर्फ 20 ओवर
मयंक यादव को आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाइनट्स ने 20 लाख की रकम में अपने साथ जोड़ा था। इस पूरे सीजन में वो चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। फिर साल 2024 में आधा सीजन बीत जाने के बाद उनकी एंट्री होती है, लेकिन फिर 4 मैचों में सिर्फ 12.1 ओवर डालकर वो चोटिल हुए और पूरे सीजन से बाहर हो गए।
हद तो आईपीएल 2025 में हो गई, मयंक ने इस साल 2 मैचों में सिर्फ 8 ओवर डाले और फिर चोटिल होने के चलते बाहर हो गए। अबकी बार उनकी इंजरी को लेकर फ्रेंचाईजी की ओर से पुख्ता जानकारी नहीं दी गई है।
फ्रेंचाईजी Mayank Yadav को रिटेन करने के पहले अब 100 बार सोचेगी
तेज गेंदबाजों और चोट का चोली दामन का साथ होता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण जसप्रीत बुमराह हैं, जो लगातार चोटिल रहते हैं जिसके कारण उन्हें कई सीरीज और मुकाबले छोड़ने पड़ते हैं। लेकिन चोटिल होने के मामले में मयंक यादव तो बुमराह से भी आगे निकल चुके हैं। आईपीएल 2025 में पहले 3 हफ्ते के बाद आए मयंक यादव 3 मैच खेलने के बाद दोबारा चोटिल हो गए।
इस सीजन में उनको 11 करोड़ रुपये देकर रिटेन किया गया था। अब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर विलियम ऑरोर्क को शामिल करना पड़ा है। फिलहाल तो इस साल लखनऊ प्लेऑफ़ की रेस से लगभग बाहर है, लेकिन अब अगले साल के लिए मयंक रिटेन होंगे या नहीं इस पर काले बादल छा चुके हैं। क्योंकि 2 साल के छोटे अंतराल में वो 3 बार चोट से ग्रसित होकर आए हैं।
यह भी पढ़ें: मयंक यादव हुए आईपीएल 2025 से बाहर
Read More at hindi.cricketaddictor.com