Stocks to Watch: वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के नतीजों के बीच शुक्रवार (16 मई 2025) को 13 कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहेगी। इन कंपनियों की तिमाही नतीजे और फंड रेजिंग प्लान जैसे अहम अपडेट आए हैं। इनके स्टॉक्स में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है।
गोदरेज इंडस्ट्रीज ने मार्च 2025 की तिमाही में ₹183 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹311.8 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी की आय 26.5% बढ़कर ₹5,779.7 करोड़ पहुंच गई। EBITDA में 29.6% की बढ़त हुई और मार्जिन बढ़कर 10.3% हो गया।
पतंजलि फूड्स का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 76.3% बढ़कर ₹358.5 करोड़ हो गया। राजस्व 17.8% बढ़कर ₹9,692.2 करोड़ पहुंचा। EBITDA में 37.1% की छलांग लगाकर ₹516.2 करोड़ रहा, और ऑपरेटिंग मार्जिन 4.6% से बढ़कर 5.3% हो गया।
JSW एनर्जी का Q4FY25 शुद्ध लाभ 16.1% बढ़कर ₹408 करोड़ हो गया। बढ़ती बिजली की मांग ने मुनाफा बढ़ाने में मदद की। कंपनी ने ₹10,000 करोड़ तक फंड जुटाने की योजना भी पास की है, जो प्राइवेट प्लेसमेंट, QIP या अन्य माध्यमों से हो सकता है।
एबॉट इंडिया का शुद्ध लाभ 27.9% बढ़कर ₹367 करोड़ रहा। कंपनी की आय 11.5% बढ़कर ₹1,604.6 करोड़ हो गई। EBITDA में 30% की बढ़ोतरी के साथ ऑपरेटिंग मार्जिन 22.9% से बढ़कर 26.7% हो गया।
क्रॉम्प्टन ग्रीव्स का मुनाफा 22.5% बढ़कर ₹169.5 करोड़ हो गया। राजस्व 5.1% बढ़कर ₹2,060.6 करोड़ पहुंचा। EBITDA में 29.9% की वृद्धि हुई, और मार्जिन 10.4% से बढ़कर 12.8% हुआ।
सिंगटेल की सब्सिडियरी Pastel, भारती एयरटेल में अपनी 0.8% हिस्सेदारी बेचने जा रही है। ब्लॉक डील के जरिए ₹8,568 करोड़ जुटाए जाएंगे। फ्लोर प्राइस ₹1,800 रखा गया है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से 3.6% कम है।
गॉडफ्रे फिलिप्स का मुनाफा 30% बढ़कर ₹279.6 करोड़ हो गया। राजस्व 79.8% की बढ़त के साथ ₹1,573.4 करोड़ पहुंचा। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन 21.9% से घटकर 17% रह गया, क्योंकि लागत बढ़ी है।
एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ 16.7% बढ़कर ₹245 करोड़ रहा। कंपनी की आय 10.4% बढ़कर ₹2,963.5 करोड़ हो गई।
NCC का मुनाफा 6% बढ़कर ₹253.8 करोड़ हो गया, जबकि आय 5.5% घटकर ₹6,120.9 करोड़ रही। EBITDA 1.1% बढ़ा और मार्जिन 8.5% से बढ़कर 9% हुआ।
एल्केम लैब्स की अमेरिकी सब्सिडियरी Enzene Biosciences के साथ एक साइबर फ्रॉड की घटना सामने आई है। कुछ कर्मचारियों के बिजनेस ईमेल हैक कर फंड की धोखाधड़ी हुई। कंपनी जांच करवा रही है और बाहर की एजेंसियों को नियुक्त किया गया है।
डेटामेटिक्स का मुनाफा 14.6% घटकर ₹44.9 करोड़ रहा, जबकि आय 20.5% बढ़कर ₹497.2 करोड़ पहुंची। EBITDA 15.3% बढ़ा, लेकिन मार्जिन 15.7% से घटकर 15% रह गया।
प्रिकॉल का मुनाफा 15.9% घटकर ₹34.9 करोड़ रह गया, हालांकि कंपनी की आय 31.7% बढ़कर ₹769 करोड़ रही। सभी बिजनेस सेगमेंट्स में अच्छी ग्रोथ दिखी।
बीकाजी फूड्स का शुद्ध लाभ 61.6% घटकर ₹44.6 करोड़ हो गया, जबकि राजस्व लगभग स्थिर रहा। EBITDA 67% गिरकर ₹74.3 करोड़ रह गया और मार्जिन 36.5% से घटकर 12% पर आ गया।
यह भी पढ़ें : Groww IPO: सेबी के पास जल्द ड्राफ्ट फाइल करेगी ग्रो, कब तक आएगा आईपीओ?
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Read More at hindi.moneycontrol.com