घी के चिपचिपे बर्तन को साफ करने में होती है दिक्कत, तो पानी में इस चीज को मिलाएं, आसानी से धुल जाएगी सारी चिकनाई

घी का चिपचिपा बर्तन कैसे साफ करें?
Image Source : FREEPIK
घी का चिपचिपा बर्तन कैसे साफ करें?

भारत में खाना बनाते समय अक्सर घी या फिर तेल का इस्तेमाल किया जाता है। पराठा बनाने से लेकर दाल में तड़का लगाने तक, कई चीजों को बनाते समय घी यूज होता है। लेकिन जब घी वाले बर्तनों को धोने की बात आती है, तब काफी मेहनत के बाद भी बर्तन में चिपचिपापन या फिर चिकनाई रह जाती है। आइए घी-तेल वाले ग्रीसी बर्तनों को धोने के आसान तरीके के बारे में जानते हैं।

कारगर साबित होगा नींबू-नमक

नींबू और नमक की मदद से ग्रीसी बर्तनों को साफ करने के काम को आसान बनाया जा सकता है। नींबू को दो टुकड़ों में काट लीजिए और नींबू की स्लाइस पर नमक लगा लीजिए। इसके बाद नींबू की स्लाइस को डायरेक्ट बर्तन पर रगड़ लीजिए। नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन बर्तनों पर मौजूद चिपचिपाहट को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है।

डिशवॉश लिक्विड को कैसे यूज करें?

घी वाले बर्तन को साफ करने के लिए आप डिशवॉश लिक्विड को भी यूज कर सकते हैं। गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड मिला लीजिए। चिकनाई को बिना मेहनत किए साफ करने का ये बेहद आसान तरीका साबित हो सकता है। पानी में थोड़ी देर तक बर्तन डुबोएं और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

इस्तेमाल करें बेकिंग सोडा

सबसे पहले एक बाल्टी गर्म पानी में बेकिंग सोडा मिला लीजिए। ग्रीसी बर्तनों को साफ करने के लिए एक स्पून बेकिंग सोडा काफी रहेगा। अब आपको इस बाल्टी में चिपचिपे बर्तन डाल देने हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 10 से 15 मिनट तक बर्तनों को भिगोए रखें। बेकिंग सोडा में मौजूद तत्व चिकनाई को साफ करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

अब आपको जब भी घी या फिर तेल वाले बर्तनों को साफ करना हो, तब आप इनमें से किसी भी एक तरीके को ट्राई करके देख सकते हैं।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in