पाकिस्तान नेशनल असेंबली में गूंजा भारत का नाम, खौफ में PAK, सांसद बोले- इंडिया को डिफेंस पर गुरूर

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है। भारत के डिप्लोमेटिक और इकोनॉमिक स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। भारत के सख्त रुख को लेकर पाकिस्तान ने नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया। पाकिस्तान नेशनल असेंबली में भारत का नाम गूंजा। इस दौरान एक सांसद ने कहा कि इंडिया को अपनी डिफेंस पर गुरूर है।

पाकिस्तान की संसद नेशनल असेंबली में सदस्यों के अंदर सबसे ज्यादा सिंधु जल समझौता और आईएमएफ से फंड रुकवाने की भारत की कोशिश को लेकर खौफ दिखा। इस मुद्दे पर सदस्यों ने अपनी-अपनी बात रखी। एक सदस्य ने कहा कि आज भी दोनों देश मिलकर बैठकर बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। भारत क्यों आईएमएफ को पाकिस्तान को फंड देने से रोक रहा है। भारत को गुरूर है, क्योंकि उनका रक्षा बजट पाकिस्तान 10 गुना ज्यादा है। हमें भी अपनी डिफेंस को मजबूत करने की जरूरत है।

—विज्ञापन—

सांसद ने भारत को गीदड़भभकी दी कि हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। अमेरिका ने ऐलान किया कि वह भारत-पाकिस्तान मामले में नहीं जाएगा। इसका क्या मतलब है। हम सीधे-सीधे जंग के हालात देख रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान जंग नहीं, अमन चाहता है। भारत हमारे अमन की ख्वाहिशों को बुजदिली न समझें। इस मुद्दे पर मिलकर चर्चा होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर हमारे जवानों के खिलाफ पोस्ट भरे पड़े हैं।

अंत में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इसे लेकर स्पीकर अयाज सादिक ने कहा कि भारत का जल क्षेत्र में आक्रामक रवैया बेहद खेदजनक है। हालांकि, पाकिस्तान के इस प्रस्ताव से भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Current Version

May 05, 2025 20:18

Edited By

Deepak Pandey

Read More at hindi.news24online.com