Aaj Ka Panchang 5 May 2025: आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. सीता नवमी के शुभ अवसर पर माता सीता और श्रीराम की पूजा करें. इसके अलावा आज वृद्धि योग, रवि योग, और अश्लेषा फाल्गुनी नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं आज का शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.
आज का पंचांग, 5 मई 2025 (Panchang 5 May 2025)
तिथि | अष्टमी (4 मई 2025, सुबह 7.18 – 5 मई 2025, सुबह 7.35) |
वार | सोमवार |
नक्षत्र | अश्लेषा |
योग | गण्ड, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि पुष्य योग |
सूर्योदय | सुबह 5.37 |
सूर्यास्त |
शाम 6.59 |
चंद्र राशि |
कर्क |
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) | सुबह 7.17 – सुबह 8.58 |
यमगण्ड काल | सुबह 10.38 – दोपहर 12.18 |
गुलिक काल | दोपहर 1.58 – दोपहर 3.38 |
आडल योग | दोपहर 2.01 – सुबह 5.36, 6 मई |
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
गृह प्रवेश, वाहन क्रय, व्यापार की शुरुआत, विवाह आदि के लिए दिन शुभ है, विशेषकर वृद्धि और रवि योग की उपस्थिति में.
स्नान-दान महायोग: सीता नवमी गंगाजल से स्नान के बाद सुहाग सामग्री का दान करें और अन्न-जल जरुरतमंदों को भेंट करें. इससे ग्रह दोष समाप्त होते हैं वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि आती है.
ग्रहों की स्थिति (Aaj ki Grah Istithi)
सूर्य | मेष |
चंद्रमा | कर्क (दोपहर 2.01 के बाद सिंह राशि) |
मंगल | कर्क |
बुध | मीन |
गुरु | वृषभ |
शुक्र | मीन |
शनि | मीन |
राहु | मीन |
केतु | कन्या |
विशेष प्रभाव: मीन राशि में 4 ग्रहों का एक साथ होना आपके कार्य में बाधा डाल सकता है. राहु के प्रभाव से मीन राशि का मन भटकेगा.
सीता नवमी 2025 का विशेष महत्व (Sita Navami Significance)
- माता सीता इस दिन धरती पर प्रकट हुईं थी.
- इस दिन जो राम-सीता का विधि विधान से पूजन करता है, उसे 16 महान दानों का फल
- एक पीले कपड़े में हल्दी की गांठें अर्पित करें. ये उपाय जल्द विवाह के योग बनाता है.
क्या करें आज: (Aaj Kya Kare)
- शिव जी का जलाभिषेक करें और बेलपत्र अर्पित करें
- “ॐ नमः शिवाय” का जप करें.
- माता सीता को सुगंधित फूल और सुहाग सामग्री चढ़ाएं.
क्या न करें आज: (Aaj Kya Nahi Kare)
- यात्रा शुरू करने से पहले पंचांग देखकर दिशा शुभता जांचें.
- मांस-मदिरा या किसी भी नशे का उपयोग न करें, शिव पूजा में शंख इस्तेमाल न करें ये वर्जित है.
FAQs: आज का पंचांग, 5 मई 2025
आज कौन सा योग बन रहा है?
वृद्धि और रवि योग–दोनों ही शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माने जाते हैं.
गंगा सप्तमी का महत्व क्या है?
यह दिन माता सीता के प्राक्ट्य का प्रतीक है. इस दिन माता सीता की पूजा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है.
आज कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
विवाह, गृह प्रवेश, नए रोजगार की शुरुआत, संपत्ति क्रय जैसे कार्य वृद्धि योग में शुभ रहते हैं.
Nautapa 2025: नौतपा का रहस्य क्या है? नौतपा ना तपे तो क्या होगा?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Read More at www.abplive.com