लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही जाति जनगणना, भ्रष्टाचार और बेइमानी पर बड़ा सवाल उठाया। साथ ही कहा, किसानों की पगड़ी कोई पहली बार नहीं उछाली इन्होने। कई मौके ऐसे आए हैं जहां भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है।
पढ़ें :- उप्र में ‘सत्ता सजातीय’ और पुलिस का गठजोड़ साज़िश रचकर ‘जाति’ देखकर हत्या करवा रहा: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा, इस सरकार में भ्रष्टाचार, बेईमानी, लूट चरम सीमा पर है। धान से लेकर मूंगफली की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। ये बेमानी बिचौलिया और भाजपा के लोगों ने किया। गेंहू की कीमत किसान को ज्यादा मिल सकता है लेकिन सरकार नहीं चाहती है।
“पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर इन्वेस्टमेंट हो रहा है उत्तर प्रदेश के अधिकारियों का।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/k9BwLlZOnd
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 4, 2025
पढ़ें :- Video-मुरादाबाद में प्राइमरी स्कूल की प्रिंसिपल को टीचर ने दिया धक्का, BSA दोनों को सस्पेंड कर,अलग-अलग स्कूलों से किया अटैच
उन्होंने कहा कि, किसानों की पगड़ी कोई पहली बार नहीं उछाली इन्होने। कई मौके ऐसे आए हैं जहां भाजपा सरकार ने किसानों को अपमानित किया है। जहां तक भ्रष्टाचार का सवाल है आज ही लखनऊ में आग लगी, जहां दो लोगों की जान चली गयी। इस दौरान उन्होंने फायर विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि इनका महीना बंधा है।
साथ ही कहा, पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तर प्रदेश के बाहर यहां के अधिकारियों का इन्वेस्टमेंट हो रहा है। कमीशन का झागड़ा नहीं था वो बंटवारे का था, जितने भी मुख्य मुख्य हैं वो इसी में लगे हैं। इसके साथ ही कहा कि, एक डीजीपी आए थे, जिन्होंने हमारे नाम की पट्टी पुलिस मुख्यालय में नहीं लगने दी थी। हमे पता लगा है कि, वो कहीं बड़ा फार्म हाउस बना रहे हैं।
पढ़ें :- Accident: कौशांबी में तेज रफ्तार अर्टिगा कार पेड़ से टकराई, हादसे में चार लोगो की मौत
Read More at hindi.pardaphash.com