America Oklahoma severe storm: ओक्लाहोमा में भयंकर तूफान से तीन लोगों की मौत , कई इलाकों में खराब मौसम की चेतावनी

America Oklahoma severe storm : अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में आए तूफान में तीन लोगों की जान चली गई। खबरों के अनुसार,अधिकारियों ने बताया कि ओक्लाहोमा में खराब मौसम के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 12 वर्षीय लड़का और उसकी मां भी शामिल हैं। ओक्लाहोमा सिटी से करीब 16 किलोमीटर दूर मूर शहर में बाढ़ के पानी में गाड़ी बह जाने से एक 12 साल के बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि शहर में कई जगह पानी भर गया। खबरों के मुताबिक, ह्यूजेस काउंटी के स्पाउल्डिंग नाम के एक छोटे से शहर में शनिवार रात आए तूफान की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। काउंटी ने यह जानकारी फेसबुक पर दी। इसमें बताया गया कि तूफान से कई घर और इमारतें तबाह हो गईं और कई सड़कें पानी में डूब गईं। मध्य ओक्लाहोमा में खतरनाक बाढ़ के पानी ने कम से कम 10 घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पढ़ें :- Pope Francis Passes Away: पीएम मोदी बोले- पोप फ्रांसिस को लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे

20 अप्रैल को राष्ट्रीय मौसम सेवा ने टेक्सास, ओक्लाहोमा, अर्कांसस, कंसास, इलिनोइस, मिसौरी और लुइसियाना समेत कई राज्यों में बवंडर आने की चेतावनी दी। एक्यू वेदर के मुताबिक, मिसौरी, अर्कांसस और इलिनोइस के कुछ हिस्सों में तूफान का खतरा अधिक है। तूफान पूर्वानुमान केंद्र ने चेतावनी दी कि रातभर तेज हवाएं, ओले और गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है। अर्कांसस, लुइसियाना, टेक्सास और ओजार्क पहाड़ियों से लेकर मध्य मिसिसिपी घाटी तक कई इलाकों में खराब मौसम बना रह सकता है।

 

 

पढ़ें :- US Vice President JD Vance’s visit to India :  US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे, रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी

Read More at hindi.pardaphash.com