मुंबई। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे (Maharashtra minister Nitesh Rane) एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान कहा कि वो शरबत नहीं, बल्कि गौमूत्र पीते हैं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राणे यह कहते हुए नजर आते हैं कि उन्हें शरबत जैसी चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है, बल्कि वे नियमित रूप से गौमूत्र (Cow Urine) का सेवन करते हैं। नितेश राणे (Nitesh Rane) इससे पहले भी अपने विवादित और तीखे बयानों के कारण चर्चा में रहे हैं। इस ताजा बयान ने एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया की बहस का केंद्र बना दिया है।
पढ़ें :- सैफ अली खान पर हमले को लेकर मंत्री नितेश राणे ने उठाए सवाल, बोले- सच में चाकू से हमला हुआ या एक्टिंग कर रहे?
‘रूह अफजा’ विवाद पर बोले महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे
Read More at hindi.pardaphash.com