61 साल में BJP नेता बने दूल्हा, 50 साल की रिंकू के साथ दिलीप घोष ने लिए 7 फेरे; सामने आईं शादी की तस्वीरें

पश्चिम बंगाल की राजनीतिक गलियारों में भाजपा नेता दिलीप घोष की शादी से हड़कंप मच गया। 61 साल की उम्र में दूल्हा बने पूर्व लोकसभा सदस्य और पूर्व विधायक दिलीप घोष ने 50 साल की रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लिए। दिलीप घोष ने रिंकू के साथ शादी कर दी। दोनों की शादी को लेकर कई तस्वीरें सामने आई हैं।

कई बार दिलीप घोष और रिंकू मजूमदार की लव स्टोरी को लेकर चर्चाएं हुईं, लेकिन मामला नहीं खुला, क्योंकि उनके प्रेम प्रसंग को लेकर किसी के पास कोई प्रमाण नहीं था। दोनों की शादी को लेकर गुरुवार को खबर सामने आई थी और दिलीप घोष ने शुक्रवार को कोलकाता न्यू टाउन स्थित अपने आवास में रिंकू के साथ सात फेरे लिए।

—विज्ञापन—

यह भी पढ़ें : 61 साल का दूल्हा, 50 की दुल्हन, जानें बीजेपी नेता दिलीप घोष और रिंकू की कैसे बढ़ी लव स्टोरी?

जानें कहां हुई थी पहली मुलाकात?

कोलकाता के इक्को पार्क में साल 2021 में एक दिन बीजेपी नेता दिलीप घोष मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान दिलीप और रिंकू की मुलाकात हुई, तभी दोनों में दोस्ती हुई। रिंकू ने दिलीप घोष की अगुवाई में भाजपा ज्वॉइन की। रिंकू मजूमदार पार्टी में कुछ इस कदर सक्रिय हुई कि वह भाजपा महिला मोर्चा की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वह 4 जिलों में भी भाजपा के उच्च पद पर आसीन हैं। हालांकि, रिंकू मजूमदार अपने पति से तलाक ले चुकी है। वह अपने एक बच्चे के साथ मां के साथ रहती है। अपनी मां की सहमति पर ही रिंकू और दिलीप घोष की शादी हुई।

—विज्ञापन—

विधायक-सांसद रह चुके हैं दिलीप घोष

दिलीप घोष ने साल 2015 में भाजपा का दामन थामा था। इससे पहले वे संघ के एक सक्रिय प्रचारक थे। दिलीप घोष 2015 के दिसंबर में पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष बने। साल 2016 में खड़गपुर से उन्होंने भाजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद 2019 में मेदनीपुर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए। उन्होंने 2024 में दुर्गापुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन वे हार गए थे।

यह भी पढ़ें : 61 साल के पूर्व BJP अध्यक्ष की होने वाली दुल्हन कौन? जिनका भाजपा से खास नाता

Dilip Ghosh

Dilip Ghosh

Dilip Ghosh

Dilip Ghosh

Dilip Ghosh

Dilip Ghosh

Current Version

Apr 18, 2025 20:12

Edited By

Deepak Pandey

Read More at hindi.news24online.com