लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम की मार से लोग परेशान हैं। आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों की फसलों का हुआ है। अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों को भरोसा दिलाते हुए अधिकारियों को सर्वे कर मदद करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि, चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है।
पढ़ें :- रितेश मौर्य पर कार्रवाई हुई तो सपा सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य ने उठाया सवाल, कहा-तलवार व बंदूकें लहराने वालों पर सरकार क्यों हैं मौन?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, प्रदेश में कई जनपदों से आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। किंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है। आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे कर पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रिय प्रदेश वासियों,
प्रदेश में कई जनपदों से आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की सूचना प्राप्त हुई है। किंतु चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक प्रदेश वासी की सुरक्षा आपकी सरकार की प्राथमिकता है।
आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात से प्रभावित जनपदों के अधिकारियों को क्षेत्र का सर्वे…
पढ़ें :- वर्तमान समय में देश में अल्पसंख्यक होना एक अभिशाप, जैन समुदाय के बीच भय, असुरक्षा और अनिश्चितता की भावना हो रही व्याप्त : अखिलेश यादव
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 18, 2025
उन्होंने आगे लिखा, जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करने तथा घायलों का समुचित उपचार कराए जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही, अधिकारियों को वर्तमान में गतिमान गेहूं की सरकारी खरीद के दृष्टिगत मंडियों सहित सभी खरीद केंद्रों पर गेहूं के सुरक्षित भंडारण का पूरा ध्यान रखने एवं फसलों के नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ताकि इस संबंध में अग्रेतर कार्यवाही हो सके। अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्राथमिकता पर करने के निर्देश भी दिए हैं।
Read More at hindi.pardaphash.com