Bihar Elections : बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन भी अब फॉर्मूला सेट करने में सक्रिय होने लगा है। बिहार में विधानसभा चुनाव है और महागठबंधन के नेता पूरी तरह एक्शन में आ गए हैं। कांग्रेस और राजद के बीच रिश्तों को लेकर लग रही अटकलबाजियों के बीच आज मंगलवार को तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खरगे की अहम बैठक दिल्ली में चल रही। तेजस्वी दिल्ली पहुंचे हैं। वहीं जदयू ने कांग्रेस पर तंज कसा है। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के बीच टिकट बंटवारे के फॉर्मूले से लेकर चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
पढ़ें :- अमेरिका ने हमारे ख़िलाफ़ 26 प्रतिशत Tariff लगा दिया लेकिन इस पर संसद में बहस नहीं होने दी गयी: खरगे
बिहार में 243 सीटें हैं। दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं की इस बैठक को बिहार चुनाव के लिए अहम माना जा रहा है। तेजस्वी यादव ने दिल्ली पहुंचकर मीडिया के सामने इस मुलाकात को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से तेजस्वी की मुलाकात में सीट बंटवारे के साथ-साथ महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर भी बातचीत हो सकती है। वहीं 17 अप्रैल को पटना में कांग्रेस के साथ महागठबंधन की विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक की जा रही है। ऐसे में तेजस्वी यादव का दिल्ली दौरा और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
दूसरी तरफ तेजस्वी यादव से कांग्रेस अध्यक्ष की होने वाली मुलाकात पर जदयू के प्रवक्ता सह MLC नीरज कुमार ने तंज कसा है। नीरज कुमार ने कांग्रेस को घेरा और सोशल मीडिया पर वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि कभी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत, आज लालू यादव के दरबार में नतमस्तक है।
Read More at hindi.pardaphash.com