Ambrane Stylo N10 and N20 power banks price in india rs 999 and rs 1599 with 20000mah battery 22W charging launched

Ambrane की ओर से Stylo सीरीज में दो नए पावर बैंक Stylo N10 और Stylo N20 को लॉन्च किया गया है। इनमें खास BoostedSpeed टेक्नोलॉजी मिलती है। ये USB-A और Type-C, दोनों ही पोर्ट्स के सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें 22.5W चार्जिंग स्पीड दी गई है। Stylo N10 में 10,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। जबकि Stylo N20 में 20,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। इनमें रबर फिनिशन मिलती है और डिजाइन कॉम्पेक्ट है। ये आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Ambrane Stylo N10, Stylo N20 Powerbank Price

Ambrane Stylo N10 पावरबैंक 10,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। इसकी कीमत 999 रुपये है। जबकि Stylo N20 पावरबैंक 20,000mAh बैटरी के साथ आता है। इसकी कीमत 1599 रुपये है। दोनों ही के साथ 6 महीने की वारंटी आती है। पावरबैंक को कंपनी ने चार तरह के कलर ऑप्शन में पेश किया है। इनमें ब्लैक, पर्पल, सैफरॉन, और ग्रीन शामिल हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट यानी ambraneindia.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा ये पावरबैंक ऑनलाइन रिटेलर्स जैसे Amazon.in और Blinkit से भी खरीदे जा सकते हैं। 
 

Ambrane Stylo N10, Stylo N20 Powerbank Specifications

Ambrane Stylo N10 में 10,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। जबकि Ambrane Stylo N20 में 20,000mAh की कैपिसिटी दी गई है। ये इनपुट और आउटपुट के लिए, USB-A और Type-C, दोनों ही पोर्ट्स के साथ आते हैं। इनमें 22.5W तक चार्जिंग स्पीड दी गई है। पावरबैंक में खास BoostedSpeed टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें लीथियम पॉलिमर की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। 

पावरबैंक में PD, QC 3.0, VOOC, और PPS चार्जिंग प्रोटोकोल दिए गए हैं। इसका यूएसबी-ए पोर्ट 22.5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है जबकि टाइप-सी पोर्ट 22W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। पावरबैंक में स्मार्ट LED इंडिकेटर भी मिलता है जो इसके बैटरी स्टेटस के बारे में बताता रहता है। ये सेफ चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस हैं और BIS सर्टिफाइड हैं। कंपनी का कहना है कि ये हवाई जहाज में यात्रा करने के लिए भी अप्रूव्ड हैं। कंपनी इनके साथ 6 महीने की वारंटी दे रही है। Ambrane Stylo N10 का वजन 234 ग्राम है जबकि Ambrane Stylo N20 का वजन 414 ग्राम है। 
 

Read More at hindi.gadgets360.com