MS Dhoni: आईपीएल 2025 में बीती रात (शनिवार) को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा। जिसके साथ ही चेन्नई ने हार का हैट्रिक लगाई और टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आलोचनाओं में घिर गए। सीएसके की बैक टू बैक हार के बाद धोनी से साथ क्रिकेट खेल चुके एक दिग्गज ने बड़ा बयान दे दिया है। उनका कहना है कि धोनी को 2 साल पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। जब उन्होंने टीम को चैंपियन बनाया था। अब फैंस उनके इस प्रदर्शन से नाराज हैं। कौन है ये खिलाड़ी? सीएसके की हार के बाद क्या बोले? जानिए…
दिग्गज ने MS Dhoni को लेकर कही बड़ी बात
महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की हार के बाद सवालों के घेरे में हैं। आईपीएल 2017 में धोनी के साथ राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम में साथ खेल चुके मनोज तिवारी ने अब उनकी आलोचना की है। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि धोनी (MS Dhoni) को साल 2023 में ही संन्यास ले लेना चाहिए था। जब उन्होंने उस साल आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पूर्व खिलाड़ी ने धोनी के खिलाफ कुछ कहा हो।
इससे पहले उन्होंने धोनी पर खुद का करियर तबाह करने का भी इल्जाम लगाया था और कहा था कि धोनी कप्तान थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने और प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद उन्हें और मौके मिलने चाहिए थे, जो कि नहीं मिले। उन्हें शतक लगाने के बावजूद टीम से ड्रॉप कर दिया गया। जबकि उस समय रन नहीं बना रहे विराट, रैना, रोहित को टीम में बनाए रखा गया था।
मनोज तिवारी बोले MS Dhoni को ले लेना चाहिए था 2023 में संन्यास
पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने धोनी के मैच न जीताने को लेकर उनकी आलोचना की है। क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धोनी ने साल 2023 में संन्यास न लेकर जो प्रसिद्धी और नाम हासिल किया था, उसे खत्म किया है। फैंस सड़कों पर बात उनके परफॉर्म न करने को लेकर बात कर रहे हैं। जिससे पता चलता है कि अब अगर नहीं हो रहा है, तो छोड़ देना चाहिए। मनोज तिवारी ने कहा कि
“मुझे लगता है कि उनके लिए संन्यास लेने का सही समय 2023 में था, जब उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। उन्हें तब संन्यास ले लेना चाहिए था। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि क्रिकेट से उन्होंने जो भी प्रसिद्धि, नाम और सम्मान कमाया है वो पिछले दो सालों में उनके खेलने के तरीके से खत्म होता जा रहा है। फैंस उन्हें इस तरह से देखना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं और उनमें वो चमक खत्म होती जा रही है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में फैंस के बीच जो भरोसा बनाया है, खासकर चेन्नई के फैंस के दिलों में। पिछले मैच के बाद जिस तरह से फैंस सड़कों पर उतरे और उनके खिलाफ इंटरव्यू दिए, ये इस बात का संकेत होना चाहिए था कि ये अब काम नहीं कर रहा है।”
MS Dhoni को मजबूत फैसला लेने की जरुरत: मनोज तिवारी
मनोज तिवारी सिर्फ संन्यास की बात पर ही नहीं रुके, उन्होंने स्टीफन फ्लेमिंग की धोनी के 10 ओवर बल्लेबाजी की बात पर तंज कसते हुए कहा कि वो विकेटकीपिंग के दौरान अगर वो 20 ओवर खड़े रह सकते हैं, तो बल्लेबाजी में 10 ओवर की बात क्यों करते हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि
“यहां तक कि स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा कि वो 10 ओवर से अधिक नहीं दौड़ सकते। लेकिन मुझे समझ में नहीं आता कि अगर आप 20 ओवर तक फील्डिंग कर सकते हैं, विकेट बचा सकते हैं, जहां आपको उठना, बैठना, बग़ल में डाइव लगाना पड़ता है। अगर आप रन-आउट कर सकते हैं, तो आपके घुटनों में दर्द नहीं होगा। लेकिन जब टीम को जीत के लिए आपकी ज़रूरत होती है, जब आपको बैटिंग के लिए भेजा जाता है और उम्मीदें बहुत ज़्यादा होती हैं, तो आप सिर्फ़ 10 ओवर खेलने की बात करते हैं? सब कुछ इसी के इर्द-गिर्द हो रहा है। मेरे ख़याल से लिए जा रहे फ़ैसले टीम के हित में नहीं हैं। मुझे लगता है कि एक मज़बूत फ़ैसला किए जाने की ज़रूरत है।”
देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- IPL 2025 Points Table: पंजाब की हार बनी RCB के लिए वरदान, तो CSK का लगभग काम-तमाम, टॉप-4 की रेस में अब ये टीमें आगे
Read More at hindi.cricketaddictor.com