Aaj Ki Breaking News in Hindi: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज होलिका दहन है और आज रमजान के महीने की जुमे की नमाज भी है। आज से 64 साल पहले 4 मार्च 1961 को होली पर ऐसा संयोग हुआ था। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शाहजहांपुर और संभल में मस्जिदों को रंग-गुलाल से बचाने के लिए तिरपाल से ढक दिया गया है।
राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी आर्मी को एक आदेश दिया है, जो यूक्रेन को लेकर है। कनाडा और यूरोपियन संघ ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। स्टील और एल्युमीनियम पर अब दुनिया में बड़ी कारोबारी जंग छिड़ी है। भोपाल से प्रयागराज, जयपुर, गोवा उड़ान बंद हो गई हैं। रायपुर और हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
Current Version
Mar 13, 2025 06:16
Edited By
Khushbu Goyal
Read More at hindi.news24online.com