नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के ट्विटर पोस्ट पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। इस घटना में पांच बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सक्सेना ने स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण लोगों के मौत की बात को स्वीकार किया गया था और पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी।
पढ़ें :- आप विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगाई रोक,जांच में शामिल होने का दिया आदेश
हालांकि इसके कुछ ही मिनट बाद उन्होंने अपना पोस्ट एडिट किया और मौत होने की बात को डिलीट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने घटना को केवल दुर्भाग्यपूर्ण बता दिया। इसके बाद विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की। उन्होंने वीके सक्सेना और केंद्र पर हादसे को कमतर आंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इसे जिम्मेदारी से बचने की कोशिश बताया है।
ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के LG वीके सक्सेना हैं। BJP की केंद्र सरकार और इनके ऊपर दिल्ली के करोड़ों लोगों के सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी से भागने में ये कितने माहिर हैं, इसका सबूत इनका यह ट्वीट है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद… pic.twitter.com/D3RjKjj8yL
— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2025
पढ़ें :- पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का बड़ा दावा, बोले- AAP के 30 MLA उनके संपर्क में, केजरीवाल अपने सभी विधायकों दिल्ली तलब किया
जिम्मेदारी से भागने में माहिर: AAP
आम आदमी पार्टी ने लिखा कि ये केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त दिल्ली के LG वीके सक्सेना हैं। BJP की केंद्र सरकार और इनके ऊपर दिल्ली के करोड़ों लोगों के सुरक्षा आदि की जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी से भागने में ये कितने माहिर हैं, इसका सबूत इनका यह ट्वीट है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुखद घटना के बाद इन्होंने पहले अपने ट्वीट में भगदड़ और यात्रियों के मौत होने की बात स्वीकारी की। इसके बाद अपने आकाओं को बचाने के लिए इन्होंने अपना ट्वीट ही एडिट कर दिया और इसमें यात्रियों के मौत होने की बात ही हटा दी। 15 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई और केंद्र सरकार-LG दुख जताना तो दूर, इसे स्वीकार तक नहीं कर रहे हैं। इनकी नाकामी का इससे शर्मनाक नमूना और कुछ नहीं हो सकता है।
शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी उठाए सवाल
Leaving the tweet screenshots from:
Northern Railway PRO
Railway Minister
LG, Delhi.पढ़ें :- दिल्ली चुनाव में AAP की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील, अधिकारी तलब, रिकॉर्ड्स की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
No control on coordination. pic.twitter.com/lP4lyCwPTV
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 15, 2025
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी रेलवे अधिकारियों के पोस्ट के साथ वीके सक्सेना के ऑरिजिनल और एडिट ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी पर सवाल उठाया। भगदड़ शनिवार रात करीब 9:55 बजे उस समय मची जब हजारों यात्री प्लेटफार्म 12, 13 और 14 पर भीड़ जमा हो गए थे, जिनमें से कई लोग महाकुंभ के लिए प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे।
Read More at hindi.pardaphash.com