IPL 2025 की इन 6 टीमों ने किया अपने कप्तान का ऐलान, लेकिन अभी भी इन 4 टीमों के लीडर का नाम अनाउंस होने का है इंतजार

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले लगभग सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को नया कप्तान नियुक्त किया गया है, तो वहीं 26.75 करोड़ में खरीदे गए श्रेयस अय्यर भी पंजाब के नए कप्तान बनाए गए हैं। जबकि अभी तक चार टीमें ऐसी हैं, जिसके कप्तान का ऐलान नहीं किया गया है।

लेकिन संभावना है कि जल्द ही बची हुई टीमें भी अपने-अपने दल के कप्तान का ऐलान कर सकती हैं। फैंस अभी भी फेवरेट टीम के कप्तान के नाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन टीमों ने कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है, तो वहीं किस टीमों के कप्तान आना बाकी है।

इन टीमों ने किया कप्तान का ऐलान

IPL 2025 Captain

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले दुबई के जेद्दा में मेगा ऑक्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें कई टीमों में कप्तानों का फेरबदल देखने को मिला था। लेकिन कुछ फ्रेंचाईजी ने अपने कप्तान को मेगा ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। अपने पहले खिताब का इंतजार कर रही पंजाब किंग्स ने इस साल टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी है। अय्यर इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को 2024 में खिताब जीता चुके हैं, तो वहीं दिल्ली ने 2020 में अय्यर की कप्तानी में फाइनल का सफर तय किया था, लेकिन खिताब से वंचित रह गए थे।

चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप सकता है, तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के नए कप्तान पंत को बनाया गया है। संजू भी इस साल राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे। वहीं, वनडे में टीम के उप कप्तान बनाए गए शुभमन गिल इस साल भी गुजरात टाइटंस के कप्तान होंगे, तो वहीं हार्दिक पंड्या भी मुंबई की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते दिखाई देंगे।

विराट बनेंगे कप्तान!

फैंस अभी भी चार टीमों के कप्तान के नाम का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान के नाम आना बाकी हैं। खबरे हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी इस साल विराट कोहली संभाल सकते हैं। दरअसल, आरसीबी ने मेगा ऑक्शन से पहले फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद विराट कोहली का दोबारा आरसीबी का कप्तान बनना लगभग तय है। लेकिन अभी तक विराट के नाम पर आरसीबी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन आरसीबी नए कप्तान का ऐलान जल्द ही कर सकती हैं। 

दिल्ली कैपिटल्स अक्षर पटेल को टीम का नया कप्तान बना सकती है। इससे पहले दिल्ली की कप्तानी पंत संभाल रहे थे, लेकिन मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली ने पंत को रिलीज कर दिया था। जबकि पटेल को उन्होंने रिटेन किया था। अक्षर का नया कप्तान बनना कंफर्म दिखाई दे रहा है। लेकिन फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में केएल राहुल और फाफ जैसे बड़े नाम को भी खरीदा है। केकेआर के फैंस भी अपने नए कप्तान के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अय्यर के जाने के बाद खबरें हैं कि टीम प्रबंधन रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर या फिर अजिंक्य रहाणे में से किसी एक को IPL 2024 में कमान सौंप सकती है।

एसआरएच की बढ़ी मुश्किलें

सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस की धड़कने भी इस साल थोड़ी बढ़ी हुई हैं। दरअसल, उनके नियमित कप्तान पैट कमिंस चोटिल होने के चलते इस लीग (IPL 2025) को मिस कर सकते हैं, जिसके बाद इस साल एसआरएच नए कप्तान की कप्तानी में मैदान पर उतर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कमिंस की गैरमौजूदगी में एसआरएच टीम प्रबंधन विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऐनरिक क्लासेन को कप्तान बना सकती है। क्लासेन को एसआरएच ने 23 करोड़ की मोटी कीमत में रिटेन किया था। 

इस धाकड़ बल्लेबाज के पास साउथ अफ्रीका की टीम की कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है, जिसके बाद यह कप्तानी के तौर पर प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, अगर लीग से पहले अगर कमिंस फिट होते हैं तो फिर वहीं टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन कमिंस का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलने पर भी संशय बना हुआ है। अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो वह इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) को मिस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 से पहले खूंखार फॉर्म में आए CSK के खिलाड़ी, इन 2 युवाओं ने ठोका रणजी में तूफानी शतक, तो जड्डू ने झटके 5 विकेट

ये भी पढ़ें- चहल के बाद टीम इंडिया में एक और तलाक, शादी के 20 साल बाद वीरेंद्र सहवाग अपनी पत्नी से हुए अलग! सामने आई बड़ी वजह

Read More at hindi.cricketaddictor.com