पटना। बिहार में हुए गैंगवार पर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आरोप है कि, अनंत सिंह की गाड़ी और उनके समर्थकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गयी है। इसका आरोप सोनू और मोनू गैंग पर लगा है। इस गोलीबारी के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था को कैसे ठीक किया जा सकता है।
पढ़ें :- अनंत सिंह की बादशाहत को खुली चुनौती, सोनू-मोनू बोले- अगर विधायक जी गोली चलाएंगे तो हम चलाएंगे बम
RJD नेता तेजस्वी यादव ने मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर गोलीबारी की घटना पर कहा, मुख्यमंत्री को आकर जवाब देना चाहिए कि पटना के ठीक पास गोलियां चलीं और गोलियां चलाने वाले लोग इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार और मुख्यमंत्री किस तरह से अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने हस्ताक्षर से दो खूंखार अपराधियों को जेल से रिहा करवाया है, बाहर आने के बाद अपराधी बेलगाम हो गए हैं। वे न सिर्फ उन्हें संरक्षण दे रहे हैं बल्कि उनका सहयोग भी कर रहे हैं। हमारी सरकार आएगी तो हम दिखाएंगे कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है। जंगलराज जंगलराज कहने वाले अब अपने राज्य में देखें कि क्या हो रहा है।
बता दें कि, अनंत सिंह पर बुधवार को फायरिंग की घटना हुई थी। उनकी गाड़ी और समर्थकों को निशाना बनाते हुए दर्जनों राउंड फायरिंग हुई और इसका आरोप सोनू और मोनू गैंग पर लग रहा है।
Read More at hindi.pardaphash.com