खाली पेट चाय-कॉफी नहीं बल्कि इस खास ड्रिंक से करें दिन की शुरुआत, तेजी में घटेगा वजन

अगर आपका वजन भी रोजाना तेजी से बढ़ रहा है तो इसे कम करने के लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में सुधार करना होगा. अच्छी डाइट और एक्सरसाइज से आप बढ़ते मोटापे को कंट्रोल कर सकते हैं. साथ ही अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के अलावा आपको सुबह खाली पेट इन घरेलू उपायों का भी इस्तेमाल करना चाहिए.

वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं ये चीजें वाला पानी

नींबू और शहद का इस्तेमाल: एक गिलास पानी में आधा नींबू, एक चम्मच शहद और एक चुटकी काली मिर्च डालकर पिएं. काली मिर्च में पिपेरिन नामक तत्व होता है. यह शरीर में नई फैट सेल्स को जमा नहीं होने देता. नींबू में मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड शरीर में मौजूद कफ को कम करता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है.

सौंफ का पानी: एक कप पानी में 6-8 सौंफ के बीज पांच मिनट तक उबालें. इसे छानकर सुबह खाली पेट गर्म-गर्म पिएं। इससे ज्यादा भूख लगने की समस्या से राहत मिलेगी और खाने की इच्छा कम होगी. यह शरीर से सारी गंदगी साफ करता है और पेशाब और पसीना लाता है.

जीरे का पानी: जीरे का पानी पीने से मोटापा तेजी से कम होता है. इसमें जीरा एल्डिहाइड और थाइमोक्विनोन जैसे यौगिक होते हैं, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. अगर आपको गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी समस्या है, तो जीरे का पानी जलन और सूजन को कम करने में कारगर है.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

मेथी के बीज का पानी: मेथी का पानी पीने से न सिर्फ मोटापा कम होता है बल्कि डायबिटीज को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है. मेथी खून में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखने में मदद करती है. मेथी का पानी बनाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच मेथी के बीजों को 1 गिलास पानी में रात भर भिगोकर छोड़ दें. इसके बाद सुबह उठकर इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

आंवला जूस: इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है. यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Read More at www.abplive.com