Tamil Nadu Coimbatore Fire : तमिलनाडु के कोयंबटूर में सांस का अंतिम संस्कार उस समय और भी दुखद हो गया, जब उसकी बहू की भी जान चली गई। जनरेटर सेट को चलाने के लिए लाया गया पेट्रोल एक लैंप पर गिर गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से बहू की मौत हो गई और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
कोयंबटूर के गणपति में केआरजी नगर की 83 वर्षीय बी. रामलक्ष्मी का गुरुवार की शाम को निधन हो गया था। घरवालों ने रातभर शव को एक फ्रीजर बॉक्स में रखा और शुक्रवार दोपहर को अंतिम संस्कार किया। उनके बेटे 55 वर्षीय बी. राजेश्वरन दिव्यांग हैं और उनकी बेटी बनुमथी (50) तिरुपुर जिले के उदुमलपेट के रामसुब्रमण्यम की पत्नी हैं।
यह भी पढे़ं : ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के विरोध में एक्टर विजय की पार्टी! BJP के साथ DMK को भी घेरा
जानें कैसे घर में लगी आग?
गणपति के रहने वाले 20 वर्षीय युवक एस. श्रीराम घर पर जनरेटर लेकर आया, जिसमें वह पेट्रोल डालने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान पेट्रोल फ्रीजर बॉक्स के पास रखे एक लैंप पर गिर गया और आग तेजी से पेट्रोल के डिब्बे तक फैल गई। श्रीराम ने घबराहट में पेट्रोल का डिब्बा फर्श पर फेंक दिया, जिससे आग तेजी से पूरे घर में फैल गई। पद्मावती, भानुमति, राजेश्वरन और श्रीराम झुलस गए।
यह भी पढे़ं : कार में मिली 5 लाशें; पति-पत्नी, 2 बच्चे और बुजुर्ग महिला मृतकों में शामिल, सुसाइड नोट भी बरामद
महिला की बहू की मौत
स्थानीय लोगों ने घर की पिछली खिड़की तोड़ी, जिससे फायर ब्रिगेड की टीम घर के अंदर घुसी। दमकल कर्मियों ने घायलों को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पद्मावती को मृत घोषित कर दिया। पद्मावती कोयंबटूर के राम नगर के एक स्कूल में तमिल शिक्षिका थीं और वह मृतक महिला की बहू थीं। राजेश्वरन और भानुमति की स्थिति गंभीर है, जबकि श्रीराम की स्थिति में सुधार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आगे की जांच जारी है।
Current Version
Nov 15, 2024 20:50
Written By
Deepak Pandey
Read More at hindi.news24online.com