great festival of Diwali starts Dhanteras on 29 October Hanuman Jayanti 30 October Choti Diwali Roop Chaudas 31 October

Diwali 2024 Calendar: कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान श्रीराम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे. जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. इसी कारण से तब से ये परंपरा चली आ रही है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर-जोधपुर  के निदेशक ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि पांच दिनों का दिवाली महापर्व इस वर्ष छह दिनों का होगा. इस बार दीपावली महापर्व की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से होगी. 30 अक्टूबर को हनुमान जयंती और छोटी दीपावली या रूप चौदस 31 अक्टूबर और दीपावली 1 नवंबर 2024, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा 2  नवंबर 2024 और भैयादूज 3 नवंबर 2024 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा.

पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व भी होता है. इस दिन शाम और रात के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है. धनतेरस दीपावली का पहला दिन माना जाता है. इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है.

अनीष व्यास ने बताया कि पहला पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनाध्यक्ष कुबेर के पूजन से शुरू होकर मृत्यु के देवता यमराज के लिए दीपदान तक चलेगा. हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार बहुत उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है. कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक अमावस्या तिथि पर भगवान श्री राम 14 वर्षों का वनवास काटकर और लंका पर विजय करने के बाद अयोध्या लौटे थे. जिसकी खुशी में सारे अयोध्यावासी इस दिन पूरे नगर को अपने राजा प्रभु राम के स्वागत में दीप जलाकर उत्सव मनाया था. इसी कारण से तब से ये परंपरा चली आ रही है. दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व भी होता है. इस दिन शाम और रात के समय शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है. धनतेरस दीपावली का पहला दिन माना जाता है. इसके बाद नरक चतुर्दशी फिर दीपावली, गोवर्धन पूजा और आखिरी में भैयादूज का त्योहार मनाया जाता है.

छह दिनों का दीपोत्सव (Diwali 2024 Calendar India)
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि पांच दिनों का दीपावली महापर्व इस वर्ष छह दिनों का होगा. इस बार दीपावली महापर्व की शुरुआत 29 अक्टूबर को धनतेरस से होगी. 30 अक्टूबर को हनुमान जयंती होगी. छोटी दीपावली या रूप चौदस 31 अक्टूबर को होगी. और दीपावली 1 नवंबर 2024, अन्नकूट व गोवर्धन पूजा  2 नवंबर 2024 और भैयादूज 3 नवंबर 2024 के साथ ही इस महापर्व का सामापन हो जाएगा.

  1. मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 : धनतेरस (धन-त्रयोदशी) धनतेरस के निमित्त सायंकाल यम-दीपदान, 
  2. बुधवार 30 अक्टूबर 2024 : नरक व रूप चतुर्दशी के निमित्त सायं दीपदान , श्री हनुमान जयंती 
  3. गुरुवार 31 अक्टूबर 2024 : नरक व रूप चतुर्दशी, प्रभात स्नान, अभ्यंग स्नान
  4. शुक्रवार 01 नवम्बर 2024 : दीपावली, श्रीमहालक्ष्मी पूजन,  देव-पितृ अमावस्या
  5. शनिवार 02 नवम्बर 2024 : अन्नकूट, गोवर्धन पूजा 
  6. रविवार 03 नवम्बर 2024  : भैया दोज (भाई-दूज)

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2024: धनतेरस 100 साल बाद 5 दुर्लभ योग में मनाई जायेगी

Read More at www.abplive.com