Technical View: निफ्टी अगर 24,400 के लेवल को तोड़ता है तो अगस्त के निचले स्तर तक बढ़ सकता है बिकवाली का दबाव – technical view if nifty breaks 24400 selling pressure widens to august low

Technical View: मंगलवार 22 अक्टूबर को बाजार में बिलकुल भी मंगल नही रहा। बाजार पूरी तरह से मंदी के जाल में फंस गया। बेंचमार्क निफ्टी 50 ने कई प्रमुख सपोर्ट लेवल्स को तोड़ दिया। इससे संकेत मिलता है कि बिकवाली का दबाव कुछ समय तक बना रह सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि इंडेक्स 24,400 पर अगले सपोर्ट को निर्णायक रूप से तोड़ता है, तो गिरावट 24,000 या अगस्त के निचले स्तर (23,900 के आसपास) तक बढ़ सकती है। हालांकि, रिबाउंड के मामले में 24,700 एक तत्काल रेजिस्टेंस होने की संभावना है।

निफ्टी आज 24,799 पर खुला और 24,882 पर चढ़ गया। लेकिन लंबे समय तक उस बढ़त को बरकरार नहीं रख सका। मंदड़ियों ने बाजार पर कब्जा कर लिया। इंडेक्स 309 अंक या 1.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,472 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इस साल 4 जून के बाद पहली बार 100-डे EMA (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से नीचे गिर रहा है।

इसके अलावा, इंडेक्स निर्णायक रूप से हेड एंड शोल्डर पैटर्न की नेकलाइन (लगभग 24,700) से नीचे गिर गया। जो 20-वीक SMA और 20-वीक EMA (24,550) से नीचे दोनों महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल के करीब है।

बाजार में हाहाकार, शॉर्ट टर्म में मुनाफे के लिए दिग्गजों ने ग्रासिम, एलटीआईमाइंडट्री, एस्ट्रल, Ikio Lighting पर लगाया दांव

बुधवार 23 अक्टूब को कैसी रह सकती है Nifty की चाल

LKP Securities के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, “जब तक इंडेक्स 24,700 से नीचे रहता है। बाजार सहभागियों द्वारा ‘उछाल पर बिकवाली’ की रणनीति का सपोर्ट करेंगे। निफ्टी के 24700 के नीचे बने रहने तक सेंटीमेंट्स कमजोर बने रह सकते हैं।”

उनके अनुसार, निचले स्तर पर, निफ्टी में सपोर्ट 24,400 पर नजर आ रहा है। यदि इंडेक्स इस स्तर से नीचे आता है, तो इंडेक्स में गिरावट 24,000 के लेवल तक बढ़ सकती है।

बुधवार 23 अक्टूब को कैसी रह सकती है Bank Nifty की चाल

बैंक निफ्टी भी निर्णायक रूप से 20-डे SMA (जो बोलिंगर बैंड का मिडप्वाइंट भी है) के साथ-साथ 50-डे EMA से नीचे गिर गया। यह एक निगेटिव संकेत है। इंडेक्स 706 अंक या 1.4 प्रतिशत गिरकर 51,257 पर बंद हुआ। इससे डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया के अनुसार इंडेक्स अपने इंट्राडे हाई से 1,000 अंक गिर गया। जब तक यह 51,500 से नीचे रहेगा तब तक 51,000, फिर 50,750 के स्तर तक कमजोरी देखने को मिल सकती है। वहीं ऊपर की ओर रेजिस्टेंस 51,500 और फिर 51,750 के स्तर पर दिख रहा है।

हालांकि वोलैटिलिटी भी और बढ़ गई। ये क्लोजिंग बेसिस पर 14 के स्तर से ऊपर चढ़ गई। इससे तेजड़ियों के लिए दिक्कत बढ़ गई। यदि यह इस स्तर से ऊपर बना रहती है, तो तेजड़ियों को सतर्क रहने की जरूरत है। VIX इंडेक्स 4.6 प्रतिशत बढ़कर 14.4 के स्तर पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Read More at hindi.moneycontrol.com