इंस्टैंट ग्लो के लिए कर सकते हैं किचन में रखी इन चीजों का इस्तेमाल, लौट आएगा त्वचा का खोया निखार

Face pack for glowing skin- India TV Hindi

Image Source : FREEPIK
Face pack for glowing skin

क्या आप जानते हैं कि दमकती हुई त्वचा के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है? आप घर पर बैठे-बैठे भी आसानी से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने के तुरंत बाद आपको पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। घर पर बनाए जाने वाले ये केमिकल फ्री फेस पैक स्किन से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए इस फेस मास्क को बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

फेस पैक की रेसिपी

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक खीरा, एक स्पून दही और एक स्पून शहद की जरूरत पड़ेगी। ये तीनों नेचुरल चीजें आपके किचन में आसानी से मिल जाएंगी। खीरे को धोकर छील लीजिए और फिर इसे ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब आप खीरे के इस पेस्ट में दही और शहद मिक्स कर सकते हैं।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

अब आप इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। 20 से 25 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लीजिए। फेस वॉश करने के बाद आपकी स्किन ग्लो करने लग जाएगी।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

इस फेस पैक को इस्तेमाल करके आप अपनी रूखी त्वचा को मॉइश्चराइज्ड बना सकते हैं। खरी, दही और शहद से बना ये फेस पैक आपकी स्किन को डीप क्लीन करने में कारगर साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर फेस मास्क

इस फेस मास्क में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

 

Latest Lifestyle News

Read More at www.indiatv.in