budh grah gochar 2024 impact on all zodiac signs mesh libra and leo will be rich now

मेष राशि (Aries) कुंडली के पांचवें घर से संतान, बुद्धि, विवेक, रोमांस और पूर्व पुण्य को देखा जाता है। बुध का ये गोचर पांचवें स्थान पर हुआ है। सूर्य भी अभी इसी राशि में स्थित है। लिहाजा, संतान की पढ़ाई लिखाई अच्छी होगी। रोमांस के लिहाज से भी अच्छा समय बीतेगा। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ हो सकता है।

वृष राशि (Taurus) बुध का गोचर चौथे स्थान पर होने से मां, भूमि, भवन और वाहन का सुख मिलेगा। दरअसल, कुंडली के चौथे घर से इन्हीं चीजों का विचार किया जाता है। कुल मिलाकर घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। इसका असर आपकी नौकरी या बिजनेस में भी देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) बुध का गोचर तीसरे स्थान पर हुआ है। कुंडली में तीसरे स्थान से पराक्रम, भाई-बहन और यश को देखा जाता है। सूर्य की राशि में बुध के मौजूद होने से भाई-बहनों के साथ अच्छी बातें होंगी और रिश्ते बेहतर होंगे। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) बुध का गोचर दूसरे स्थान पर हुआ है, जो धन का भाव है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। बुद्धि तेज काम करेगी और आपकी बातों का दूसरों पर प्रभाव पड़ेगा। अपनी वाणी से आप दूसरों को प्रभावित कर लाभ उठा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) बुध का गोचर लग्न स्थान यानी पहले भाव पर हुआ है। सफलता के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। पार्टनर के साथ संबंध अच्छे बनेंगे। हास्य-विनोद होने से मन खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) बुध का गोचर 12वें स्थान पर हुआ है। यानी इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। हालांकि, ये खर्च आप अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर ज्यादा करेंगे। कोई भी खर्च करने से पहले दो बार सोचिएगा कि क्या ये खर्च करना जरूरी है या इसे अभी टाला जा सकता है।

तुला राशि (Libra) बुध का गोचर आय और इच्छापूर्ति के 11वें घर में हुआ है। ऐसे में तुला राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) बुध का गोचर करियर और पिता के भाव 10वें घर में हुआ है। लिहाजा, करियर में लाभ मिल सकता है। पदोन्नति हो सकती है या कार्यस्थल में सम्मान मिलेगा। घर में भी सुख शांति का माहौल रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) बुध का गोचर भाग्य स्थान वाले 9वें स्थान पर हुआ है। भाग्य का साथ मिल सकता है। हालांकि, आपको मेहनत भी करनी पड़ेगी।

मकर राशि ( Capricorn) बुध का गोचर आयु भाव वाले 8वें स्थान पर हुआ है। स्वास्थ्य के लिहाज से बुध का यह गोचर लाभकारी साबित होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे। आपको व्यापार में लाभ मिल सकता है। पार्टनर से फायदा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) बुध का ये गोचर पार्टनरशिप के सातवें स्थान पर हुआ है। जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है और उसके साथ रिश्ते बेहतर रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) बुध का गोचर रोग, ऋण और शत्रु के छठे स्थान पर हुआ है। लिहाजा, अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करते समय लोन लेने से पहले विचार जरूर करें। त्वचा संबंधी परेशानी हो सकती है। इस दौरान शत्रु पक्ष हावी रह सकता है।

Published at : 10 Sep 2024 06:15 AM (IST)

ग्रह गोचर फोटो गैलरी

ग्रह गोचर वेब स्टोरीज

Read More at www.abplive.com